विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सेलाकुई नगर पंचायत के गठन में देरी से आक्रोश, मंत्री का पुतला जलाया Dehradun News

By BhanuEdited By:
Updated: Thu, 31 Oct 2019 04:15 PM (IST)

सेलाकुई में नगर पंचायत गठित करने में सरकार की ओर से पुख्ता पैरवी न करने के विरोध में गढ़वाल सभा से जुड़े लोगों ने शहरी विकास मंत्री का पुतला फूंक कर विरोध जताया।

सेलाकुई नगर पंचायत के गठन में देरी से आक्रोश, मंत्री का पुतला जलाया Dehradun News
सेलाकुई नगर पंचायत के गठन में देरी से आक्रोश, मंत्री का पुतला जलाया Dehradun News

देहरादून, जेएनएन। सेलाकुई में नगर पंचायत गठित करने में सरकार की ओर से पुख्ता पैरवी न करने के विरोध में गढ़वाल सभा से जुड़े लोगों ने शहरी विकास मंत्री का पुतला फूंक कर विरोध जताया। औद्योगिक नगरी सेलाकुई में आक्रोशित लोगों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

औद्योगिक नगरी सेलाकुई के सतेंद्र चौक पर गढ़वाल सभा अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद बलूनी के नेतृत्व में कार्यकर्ता इकट्ठे हुए। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने सेलाकुई को नगर पंचायत बनाने में की जा रही देरी पर नारेबाजी जताई और और शहरी विकास मंत्री का पुतला दहन किया। 

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सेलाकुई नगर पंचायत प्रकरण को लेकर कोर्ट में सरकार की ओर से पैरवी नहीं की जा रही है। गढ़वाल सभा अध्यक्ष बलूनी ने कहा कि यह सांकेतिक विरोध था। इसके बाद भी यदि सेलाकुई नगर पंचायत न बनाई गई तो गढ़वाल सभा आंदोलन चलाएगी। 

प्रदर्शनकारियों व पुतला दहन करने वालों में प्रकाश भट्ट, राजेंद्र मित्तल, हर्ष सिंह नेगी, कुंदन सिंह नेगी, कुंदन सिंह बिष्ट, वीर सिंह रावत, मनवर पंवार, आरसी देवली, कमल सिंह नेगी, दिवाकर भारद्वाज, वीर सिंह बिष्ट, हिम्मत सिंह नेगी, कलम सिंह नेगी, धर्मपाल सिंहह रावत, नरेंद्र कुमार, आनंद मित्तल आदि शामिल रहे।

बेहतर स्वास्थ्य सेवा प्रत्येक व्यक्ति का मौलिक अधिकार

टिहरी सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह ने आयुष्मान योजना के लाभार्थियों का सम्मान किया। उन्होंने कहा कि यह सरकार की महत्वपूर्ण योजना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।

न्यू कैंट रोड स्थित आवास पर आयोजित कार्यक्रम में सांसद ने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य सेवा प्रत्येक व्यक्ति का मौलिक अधिकार है। केंद्र की मोदी सरकार ने धनाभाव के चलते जटिल रोगों का उपचार करा पाने में असमर्थ लोगों को अटल आयुष्मान योजना का तोहफा दिया है। योजना लागू होने के बाद सरकारी और गैर सरकारी अस्पतालों में पांच लाख रुपये का निश्शुल्क इलाज मिल रहा है।

यह भी पढ़ें: जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशियों के नामों को कांग्रेस ने दिया अंतिम रूप

कही कि राज्य सरकार ने प्रदेश में इस योजना से 25 लाख परिवारों को जोड़ दिया है। मोदी सरकार आमजन के हितों को ध्यान में रखकर योजना बनाती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से योजना को आमजन तक पहुंचाने की अपील की। इस दौरान भाजपा महानगर उपाध्यक्ष सीताराम भट्ट, मंडल अध्यक्ष विशाल गुप्ता, ओमवीर राघव, खेमचंद गुप्ता, लखन राणा, मनीष गुप्ता, सचिन गुप्ता, करुण दत्ता, अनुराग भाटिया, प्रणव आहूजा, वीरेंद्र कुमार, आशीषआदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: जिला पंचायत अध्यक्ष और क्षेत्र प्रमुख चुनाव को भाजपा ने झोंकी ताकत