विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अंकिता हत्याकांड: पूर्व विधायक सुरेश राठौर नार्को टेस्ट के लिए तैयार, उर्मिला का बयान- 'धामी सरकार को गिराने की साजिश'

Published: Fri, 23 Oct 2026 11:37 AM (IST)Updated: Fri, 23 Oct 2026 12:33 PM (IST)

अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी की पहचान को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच पूर्व विधायक सुरेश राठौर और अभिनेत्री उर्मिला सनावर भी कोर्ट में पेश हुए।

HighLights

  1. पूर्व विधायक सुरेश राठौर नार्को टेस्ट को सहमत

  2. देहरादून अदालत में सहमति पत्र किया प्रस्तुत

  3. जांच एजेंसियों को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन

जागरण संवाददाता, देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी की पहचान को लेकर जारी चर्चाओं के बीच पूर्व विधायक सुरेश राठौर ने नार्को टेस्ट कराने पर सहमति जताई है। अभिनेत्री उर्मिला सनावर भी कोर्ट में पेश हुईं। उर्मिला सनावर ने भी नार्को टेस्ट की सहमति दी। उन्होंने मीडिया के सामने नार्को टेस्ट करवाने की शर्त रखी।

हर तरह से सहयोग करने के लिए तैयार

शुक्रवार को पूर्व विधायक सुरेश राठौर देहरादून स्थित अदालत पहुंचे और अपनी सहमति से संबंधित पत्र मीडिया को दिखाया। उन्होंने कहा कि वह जांच एजेंसियों को हर तरह से सहयोग करने के लिए तैयार हैं।

अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी को लेकर लंबे समय से सवाल उठ रहे हैं। इस बीच पूर्व विधायक सुरेश राठौर की ओर से नार्को टेस्ट के लिए सहमति दिए जाने का मामला चर्चा में आ गया है। अदालत में पेश होने के बाद उन्होंने मीडिया के सामने अपना पक्ष रखा और जांच में सहयोग करने की बात कही।

हालांकि, मामले से जुड़े बताए जा रहे वायरल ऑडियो को लेकर जब उनसे सवाल पूछे गए तो उन्होंने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण की जांच सीबीआई कर रही है। ऐसे में अब जांच एजेंसी की कार्रवाई और सामने आने वाले तथ्यों पर सबकी नजरें टिकी हैं।

इधर, अभिनेत्री उर्मिला सनावर के भी अदालत पहुंचने की सूचना है। उनके पहुंचने को लेकर भी मामले में आगे की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

अंकिता भंडारी हत्याकांड उत्तराखंड में लंबे समय से संवेदनशील और चर्चित मामला रहा है। कथित वीआईपी की पहचान और इससे जुड़े दावों को लेकर समय-समय पर सवाल उठते रहे हैं। ऐसे में नार्को टेस्ट को लेकर दी गई सहमति और वायरल ऑडियो से जुड़े सवालों पर जांच के दौरान क्या तथ्य सामने आते हैं, यह महत्वपूर्ण होगा।

उर्मिला सनावर कोर्ट में हुई पेश, सुरेश राठौर पर गंभीर आरोप

देहरादून : अंकिता भंडारी हत्याकांड में अभिनेत्री उर्मिला सनावर कोर्ट में पेश हुई। इससे पहले उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान सुरेश राठौर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने एक और बड़ा बयान दिया है कि धामी सरकार को गिराने की सियासत चल रही है। इसमें कुछ अंदर के ही लोग हैं।

आगे नार्को टेस्ट हुआ तो कई हत्याकांड का पर्दाफाश होगा। उन्होंने आरती गौड़ पर एक भी कई आरोप लगाए। उर्मिला सनावर ने कई बड़े नामों का जिक्र कर उनका भी नार्को टेस्ट करने की बात कही है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के युवाओं ने राष्ट्रपति के नाम खून से लिखा लेटर, लगाई अंकिता भंडारी के इंसाफ की गुहार

यह भी पढ़ें- अंकिता भंडारी हत्याकांड: उत्तराखंड न्याय यात्रा के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, गढ़वाल और कुमाऊं में भरेगी हुंकार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।