विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अंकिता हत्याकांड: उर्मिला सनावर व सुरेश राठौर आज होंगे कोर्ट में पेश, अदालत लेगी नार्को टेस्ट पर सहमति

Published: Fri, 23 Oct 2026 07:43 AM (IST)

अंकिता भंडारी हत्याकांड में अभिनेत्री उर्मिला सनावर और पूर्व विधायक सुरेश राठौर आज कोर्ट में पेश हो सकते हैं। अदालत ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड में अभिनेत्री उर्मिला सनावर व पूर्व विधायक सुरेश राठौर आज शुक्रवार को कोर्ट के समक्ष पेश हो सकते हैं। अदालत की ओर से दोनों से नार्को टेस्ट संबंधी सहमति ली जाएगी।

दोनों की सहमति के बाद नार्को टेस्ट की अगली कार्रवाई शुरू की जाएगी। सीबीआइ की मजिस्ट्रेट कोर्ट की ओर से उर्मिला सनावर और सुरेश राठौर को नोटिस जारी कर शुक्रवार को कोर्ट के समक्ष पेश होने के आदेश जारी किए गए थे।

अंकिता भंडारी हत्याकांड उत्तराखंड के चर्चित मामलों में शामिल है। इस प्रकरण को लेकर समय-समय पर विभिन्न स्तरों पर सवाल उठते रहे हैं।

उर्मिला सनावर और सुरेश राठौर के नार्को टेस्ट को लेकर होने वाली कार्रवाई भी इसी कड़ी में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। उर्मिला सनावर व सुरेश राठौर के कुछ कथित आडियो भी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुए थे, जिसमें इस घटना का जिक्र किया गया है। इसी मामले में दोनों की नार्को टेस्ट की कार्रवाई की जा रही है।

फिलहाल, शुक्रवार को दोनों की अदालत में उपस्थिति और नार्को टेस्ट के संबंध में उनकी सहमति पर स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है। दोनों के पेश होने और सहमति दिए जाने की अभी पुष्टि नहीं हुई है। उर्मिला सनावर बुधवार को हरिद्वार में सहमति देने की बात कह चुकी है। अदालत में होने वाली कार्यवाही के बाद ही मामले में आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

यह भी पढ़ें- अंकिता भंडारी हत्याकांड में सीबीआई की उर्मिला सनावर से सहारनपुर में लंबी पूछताछ जारी

यह भी पढ़ें- अंकिता भंडारी हत्याकांड: पूर्व विधायक सुरेश राठौर के घर पहुंची सीबीआई, तो भूले याददाश्त... बोले- 'कौन उर्मिला सनावर?'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।