Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अंकिता भंडारी हत्याकांड : पूर्व CM हरीश रावत बोले- सर्वोच्च न्यायालय की निगरानी में हो मामले की सीबीआइ जांच

    Updated: Sun, 28 Dec 2025 03:42 PM (IST)

    डोईवाला में अंकिता भंडारी हत्याकांड के न्याय के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाला। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मामले की सीबीआई जांच स ...और पढ़ें

    अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में कैंडल मार्च निकालते कांग्रेस कार्यकर्ता। कांग्रेस

    अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में कैंडल मार्च निकालते कांग्रेस कार्यकर्ता। कांग्रेस 

    HighLights

    1. कांग्रेस ने अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग की।

    2. हरीश रावत ने सीबीआई जांच की सर्वोच्च न्यायालय से निगरानी मांगी।

    3. कथित वीआईपी व अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग उठाई।

    संवाद सहयोगी जागरण डोईवाला : अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकालकर न्याय की मांग की। इस मामले में सामने आ रहे कथित वीआइपी व अन्य लोगों की गिरफ्तारी की मांग को भी उठाई।

    कैंडल मार्च के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि अंकिता भंडारी की हत्या एक जघन्य अपराध है। उसमें शामिल सभी आरोपितों को सख्त सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मामले की जांच सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश की निगरानी में सीबीआइ से कराई जाए।

    ब्लाक प्रमुख गौरव सिंह ने कहा कि अंकिता भंडारी की हत्या के दोषियों को सख्त सजा दिलाने के लिए कांग्रेस संघर्ष करेगी। सरकार को इस मामले में राजनीति नहीं बल्कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना चाहिए। परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल व नगर अध्यक्ष करतार नेगी ने कहा कि इस हत्याकांड ने पूरे समाज को झकझोर दिया है।

    कैंडल मार्च में ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, पूर्व जिला अध्यक्ष अश्वनी बहुगुणा, मनोज नौटियाल, ताजेन्द्र सिंह, प्रमोद कपरुवान शास्त्री, सागर मनवाल, सुनील थपलियाल, सुनील बर्मन, रेखा कांडपाल सती, इंद्रजीत सिंह,राहुल सैनी, अफसाना अंसारी, गौरव मल्होत्रा, स्वतंत्र बिष्ट, महिपाल रावत, देवराज सावन, उमेद बोरा, जितेंद्र कुमार,शार्दुल नेगी, तेजपाल सिंह मोंटी, सावन राठौर, विवेक सैनी आदि मौजूद रहे।

    यह भी पढ़ें- अंकिता भंडारी प्रकरण: पुलिस ने जनता से मांगे साक्ष्य, इंटरनेट मीडिया पर वायरल आडियो-वीडियो पर एडीजी का बयान

    यह भी पढ़ें- अंकिता हत्याकांड पर उत्तराखंड में गरमाई सियासत, भाजपा फूंकेगी कांग्रेस के पुतले

    यह भी पढ़ें- दुष्यंत गौतम ने अंकिता हत्याकांड में उन्हें लेकर वायरल खबरों को बताया गलत, सचिव गृह को लिखा पत्र

    खबरें और भी