विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 19, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नगर निगम चुनाव में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराएगी आप

By Sunil NegiEdited By:
Updated: Sat, 20 Jan 2018 08:41 PM (IST)

आम आदमी पार्टी के उत्तराखंड प्रभारी राकेश कुमार सिन्हा ने दावा किया कि आप आगामी नगर निगम चुनाव में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराएगी।

नगर निगम चुनाव में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराएगी आप
नगर निगम चुनाव में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराएगी आप

देहरादून, [जेएनएन]: आम आदमी पार्टी के उत्तराखंड प्रभारी राकेश कुमार सिन्हा ने कांग्रेस और भाजपा पर बारी-बारी से प्रदेश को लूटने का आरोप लगाया। कहा कि छोटे से राज्य में छोटी-छोटी मांगों के लिए धरने-प्रदर्शन सामान्य बात हो गई है। उन्होंने दावा किया कि आप आगामी नगर निगम चुनाव में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराएगी।

गुरुवार को प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में राकेश कुमार सिन्हा ने कहा कि पार्टी आगामी नगर निगम चुनाव को गंभीरता से ले रही है। यह चुनाव प्रदेश में पार्टी की आधारशिला का काम करेगा। कहा कि कांग्र्रेस और भाजपा दोनों ही दलों ने प्रदेश के विकास को तवज्जो देने के बजाय राजनीतिक रोटियां सेंकने का काम किया है। कहा कि उत्तराखंड छोटा राज्य है। 

यदि यहां के राजनेता स्वच्छ राजनीति करते, तो विकास की इबारत रखी जा सकती थी। लेकिन, दुर्भाग्य से यहां सदैव राजनीतिक अस्थिरता बनी रहती है। उन्होंने कहा कि पार्टी नगर निगम चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है और लगातार जनता के बीच उपस्थिति बना रही है। पार्टी जनता की आवश्यकताओं को अपनी घोषणा सूची में शामिल कर रही है। कहा कि यदि पार्टी को अवसर मिलता है जनता की समस्याओं का शत-प्रतिशत निस्तारण होगा। 

उन्होंने ट्रांसपोर्टर प्रकाश पांडे की मृत्यु पर भी प्रदेश सरकार की आलोचना की। इस दौरान आप प्रदेश सचिव राजेश बहुगुणा, उपाध्यक्ष श्याम बाबू पांडे, नसीम राव, जिलाध्यक्ष उमा सिसोदिया मौजूद रहे।

 

 यह भी पढ़ें: प्री बजट बैठक में केंद्र से उत्‍तराखंड को ग्रीन बोनस देने की मांग

यह भी पढ़ें: विकासनगर में कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ निकाली अधिकार रैली

यह भी पढ़ें: दमयंती रावत को लेकर हरक और पांडे आमने-सामने