विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 19, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जूस में नशीला पदार्थ पिलाकर युवती से किया दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

By Edited By:
Updated: Fri, 20 Dec 2019 08:09 AM (IST)

युवती को जूस में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने और वीडियो वायरल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

जूस में नशीला पदार्थ पिलाकर युवती से किया दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार
जूस में नशीला पदार्थ पिलाकर युवती से किया दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

देहरादून, जेएनएन। युवती को जूस में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने और वीडियो वायरल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। अदालत में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। 

वाकया कोतवाली क्षेत्र के डाक्टरगंज का है। पीड़ि‍ता ने बुधवार को पुलिस से शिकायत की थी कि एक साल पहले उसकी अंबाड़ी विकासनगर निवासी मुन्ना राम से जान पहचान हुई। कुछ रोज बाद वह उसे अपने किराये के कमरे पर ले गया और नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि उसने अश्लील वीडियो भी बना लिया। इसके बाद वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। परिजनों को बताने पर उसने जान से मारने की धमकी दी। 

यह भी पढ़ें: यौन उत्पीड़न में घिरे आइएएस, बिना तलाक दिए दूसरी शादी का आरोप

पुलिस ने पीडि़ता की तहरीर के आधार पर मुन्ना राम के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया। कोतवाल प्रदीप बिष्ट ने बताया कि आरोपित मुन्ना राम को रात ही गिरफ्तार कर लिया गया। गुरुवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया। अदालत ने उसे जेल भेज दिया।

यह भी पढ़ें: नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म मामले में दो को बीस-बीस साल कैद की सजा Dehradun News