विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 30, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आरुषि निशंक 'सुपर 100 नेक्स्ट जेन' में शामिल, बढ़ाया राज्य का मान

By Edited By:
Published: Tue, 30 Apr 2019 09:31 PM (IST)Updated: Fri, 03 May 2019 08:09 AM (IST)

आरुषि निशंक ने अपनी प्रतिभा और उपलब्धियों के बूते सुपर 100 नेक्स्ट जेन में शामिल होकर उत्तराखंड का गौरव बढ़ाया है।

आरुषि निशंक 'सुपर 100 नेक्स्ट जेन' में शामिल, बढ़ाया राज्य का मान
आरुषि निशंक 'सुपर 100 नेक्स्ट जेन' में शामिल, बढ़ाया राज्य का मान

देहरादून, जेएनएन। कथक नृत्यांगना, फिल्म निर्माता, उद्यमी और सामाजिक कार्यकर्ता आरुषि निशंक ने अपनी प्रतिभा और उपलब्धियों के बूते 'सुपर 100 नेक्स्ट जेन' में शामिल होकर उत्तराखंड का गौरव बढ़ाया है। 

पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की पुत्री आरुषि को इससे पहले सामाजिक कार्यों और सांस्कृतिक संरक्षण के लिए प्रसिद्ध पत्रिका 'फो‌र्ब्स मिडिल ईस्ट' में भी स्थान मिल चुका है। 'सुपर 100 नेक्स्ट जेन' का आयोजन दुबई के पाम जुमेराह में किया गया। 

यह एक विश्व प्रसिद्ध पुस्तक है, जिसमें दुनियाभर के उन सौ शीर्ष व्यक्तित्व वाले युवाओं को शामिल किया जाता है, जिन्होंने कम उम्र में ही किसी क्षेत्र विशेष में बड़ी उपलब्धियां हासिल की हों। आरुषि निशंक को इसमें महिला सशक्तीकरण, पर्यावरण और विश्व में भारतीय संस्कृति और कला के प्रचार-प्रसार के लिए शामिल किया गया।

संयुक्त अरब अमीरात की प्रमुख हस्तियों की मौजूदगी में इस पुस्तक को दुबई में लांच किया गया। आरुषि  निशंक नमामि गंगे कार्यक्रम की प्रमोटर और स्पर्श गंगा अभियान की ब्रांड अंबेसडर भी हैं।

यह भी पढ़ें: रोंगाली बिहू पर्व में बिखरी असोम की सांस्कृतिक छटा

यह भी पढ़ें: द कपिल शर्मा शो में दिखीं एवरेस्ट विजेता जुड़वा बहने ताशी-नुंग्शी

यह भी पढ़ें: एवेंजर्स एंडगेम: एक्शन ने रोमांचित किया, क्लाइमैक्स ने भावुक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।