विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्तराखंड के आर्यमान और हिमाचल के धनंजय बने टेनिस विजेता

By BhanuEdited By:
Published: Fri, 21 Oct 2016 06:39 PM (IST)Updated: Sat, 22 Oct 2016 06:00 AM (IST)

ऑल इंडिया टेलेंट सीरीज टेनिस टूर्नामेंट में उत्तराखंड के आर्यमान शुक्ला ने अंडर-16 वर्ग में दोहरा खिताब जीता। अंडर-14 एकल वर्ग में हिमाचल प्रदेश के धनंजय सिंह विजेता रहे।

News Article Hero Image

देहरादून, [जेएनएन]: उत्तरांचल टेनिस एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित ऑल इंडिया टेलेंट सीरीज टेनिस टूर्नामेंट में उत्तराखंड के आर्यमान शुक्ला ने अंडर-16 वर्ग में दोहरा खिताब जीता। अंडर-14 एकल वर्ग में हिमाचल प्रदेश के धनंजय सिंह विजेता रहे।
शांति टेनिस अकेडमी में चल रहे टूर्नामेंट में सभी वर्गों के फाइनल खेले गए। बालक अंडर-16 एकल वर्ग में उत्तराखंड के आर्यमान शुक्ला ने उत्तराखंड के ही करण नेगी को सीधे सेटों में 6-0 व 6-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया।

पढ़ें: देहरादून में क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में सहसपुर ने जीती ट्रॉफी
युगल वर्ग में उत्तराखंड के आर्यमान शुक्ला व कुणाल गोयल की जोड़ी ने उप्र के वंश यादव व पंजाब के कार्तिक परिहार की जोड़ी को कड़े संघर्ष में 6-4, 2-6 व 6-3 से हराकर खिताब कब्जाया।

पढ़ें:-नैनीताल बना अंडर-19 राज्यस्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का चैंपियन
बालक अंडर-14 एकल वर्ग में हिमाचल प्रदेश के धनंजय सिंह ने दिल्ली के हार्दिक मलिक को सीधे सेटों में 6-0 व 6-1 से हराकर खिताब हासिल किया। समापन पर मुख्य अतिथि उत्तरांचल टेनिस एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी राजीव नेगी ने पुरस्कार वितरित किए।
इस दौरान शांति टेनिस अकेडमी के प्रबंधक राजीव वालिया, टूर्नामेंट डायरेक्टर अविनाश कुंवर, गगन गोयल, राहुल कुमार, सचिन कुमार, अजय कुमार आदि मौजूद थे।

पढ़ें: सहरन, जसपाल और ऋषि ने बॉक्सिंग मुकाबले जीत कर अगले दौर में किया प्रवेश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।