यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 02, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
आशुतोष, प्रणय और वर्णिका बैडमिंटन के सेमीफाइनल में पहुंचे
बैडमिंटन प्रतियोगिता के पुरुष एकल वर्ग में संस्कार, आशुतोष, प्रणय और महिला एकल वर्ग में सपना, वर्णिका व मेहर ने अपने-अपने नॉकआउट मुकाबले जीतकर सेमीफइनल में प्रवेश किया।

देहरादून, [जेएनएन]: हेडक्वार्टर कॉर्पस इंटर आर्मी पब्लिक स्कूल बैडमिंटन प्रतियोगिता के पुरुष एकल वर्ग में संस्कार, आशुतोष, प्रणय और महिला एकल वर्ग में सपना, वर्णिका व मेहर ने अपने-अपने नॉकआउट मुकाबले जीतकर सेमीफइनल में प्रवेश किया।
आर्मी पब्लिक स्कूल बीरपुर की ओर से हेड क्वार्टर कॉर्पस इंटर स्कूल प्रतियोगिता का आयोजन परेड ग्राउंड स्थित बहुद्देश्यीय क्रीड़ा हॉल में किया गया। पहले दिन प्रतियोगिता में नॉकआउट आधार पर मुकाबले खेले गए।
पुरुष एकल वर्ग में संस्कार ने नंदन थापा को 21-15, 21-17 से, आशुतोष ने गौरव को 21-18, 21-12 से, प्रणय कुमार ने जतिन को 21-16, 21-15 से और आयुष ने निशांत को 21-16, 21-8 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
वहीं महिला एकल वर्ग में सपना ने पूनम को 21-13, 21-11 से, वार्णिका ने श्रेयांशी को 21-17, 23-21 से और मेहर ने प्रेरणा को 21-2, 21-6 से हराया। मिक्स डबल्स में प्रणव और पूनम की जोड़ी ने हनी और वर्णिका की जोड़ी को 21-17, 24-22 से, सपना और नमन की जोड़ी ने मयंक और प्रेरणा की जोड़ी को 21-6, 21-12 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि उप क्रीड़ा अधिकारी दिनेश असवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर दीपक रावत, नवनीत सेठी, अमृतपाल सिंह, सतीश लोधी, सुशीला राणा, दुर्गा थापा समेत अन्य मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: दून के शुभ भाटिया ने अल्कट्राज में तैराकी का बनाया रिकॉर्ड
यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में महिला क्रिकेट को कंसेंसस कमेटी ने किया नजरअंदाज
यह भी पढ़ें: वर्ल्ड चैंपियनशिप में थमा कुहू गर्ग का विजयी अभियान

