विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जम्मू कश्मीर निवासी का बदला एटीएम, खाते से निकाले दो लाख से ज्यादा

By Raksha PanthariEdited By:
Updated: Sat, 08 Sep 2018 03:26 PM (IST)

देहरादून में जम्मू कश्मीर निवाीस एक शख्स के खाते से दो लाख से ज्यादा की रकम निकाल ली गर्इ। पीड़ित ने इसकी जानकारी लगते ही पुलिस को सूचना दी।

जम्मू कश्मीर निवासी का बदला एटीएम, खाते से निकाले दो लाख से ज्यादा
जम्मू कश्मीर निवासी का बदला एटीएम, खाते से निकाले दो लाख से ज्यादा

देहरादून, [जेएनएन]: जम्मू कश्मीर निवासी बीएसएनएल कर्मचारी का दून में एटीएम बदलकर ठग ने खाते से दो लाख रुपये से अधिक की धनराशि उड़ा ली। जानकारी होने पर पीड़ित ने थाना प्रेमनगर में तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

प्रेमनगर के थाना प्रभारी दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि मदनलाल पुत्र स्वर्गीय चुन्नीलाल निवासी क्वार्टर नंबर छह बी ब्लॉक, टाइप तीन, कैंप रोड जम्मू(जम्मू व कश्मीर) वहां बीएसएनएल कर्मी है। उसकी बेटी यहां बीएफटीआइ कॉलेज में पढ़ती है। तहरीर में पीड़ित ने बताया कि 21 अगस्त 2018 को वह बेटी की फीस जमा कराने के लिए देहरादून आया था। इसी दौरान वह सुद्धोवाला स्थित पीएनबी एटीएम में पैसे निकालने गया। पैसे निकलने में कुछ दिक्कत आने पर बाहर खड़े एक युवक ने उसकी मदद करने को कहा और एटीएम लेकर पैसे निकाल लिए। बताया कि इसके बाद वह अपना एटीएम लेकर वहां से चला गया। पीड़ित के मुताबिक जम्मू जाकर जब उसने पैसे निकालने की कोशिश की पैसे नहीं निकले। इसके बाद उसने अपना एटीएम चेक किया तो उनका एटीएम बदला हुआ था। 

बैंक जाकर उसे पता चला कि उसके खाते से 2,00,855 रुपये देहरादून के विभिन्न एटीएम से निकाल लिए गए हैं। उसके बाद पीड़ित ने दून पहुंचकर शुक्रवार को थाना प्रेमनगर में तहरीर दी। एसओ ने बताया कि तहरीर के बाद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने सुद्धोवाला में जिस एटीएम से पीड़ित ने रुपये निकाले थे, उसका सीसीटीवी फुटेज चेक किया गया है। फिलहाल, इसमें एटीएम बदलने वाले की तस्वीर साफ नहीं आ रही है। इसलिए आसपास के अन्य सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: चेक बाउंस मामले में छह माह की सजा, 2.40 लाख का जुर्माना

यह भी पढ़ें: बैंक में बंधक भूमि को 49 लाख में बेच की धोखाधड़ी, ऐसे हुआ खुलासा