विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 02, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ऑटो चालक ने कर्ज उतारने को चुराई सरकारी बोलेरो, पुलिस ने किया गिरफ्तार Dehradun News

By BhanuEdited By:
Updated: Fri, 02 Aug 2019 09:39 AM (IST)

नेहरू कॉलोनी क्षेत्र से चोरी हुई उत्तराखंड जल विद्युत निगम रुद्रप्रयाग की बोलेरो कोतवाली पुलिस ने बरामद कर ली है। वाहन चोरी के आरोप में ऑटो चालक को भी गिरफ्तार किया है।

ऑटो चालक ने कर्ज उतारने को चुराई सरकारी बोलेरो, पुलिस ने किया गिरफ्तार Dehradun News
ऑटो चालक ने कर्ज उतारने को चुराई सरकारी बोलेरो, पुलिस ने किया गिरफ्तार Dehradun News

देहरादून, जेएनएन। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र से चोरी हुई उत्तराखंड जल विद्युत निगम, रुद्रप्रयाग की बोलेरो कोतवाली पुलिस ने बरामद कर ली है। वाहन चोरी के आरोप में ऑटो चालक को भी गिरफ्तार किया है। आरोपित ने पुलिस को बताया कि कर्ज उतारने के लिए उसने यह गाड़ी चोरी की। मगर, बेचने से पहले ही वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। 

एसपी सिटी श्वेता चौबे ने बताया कि नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र के बद्रीश कॉलोनी से 31 जुलाई की रात को रुद्रप्रयाग जनपद की जल विद्युत निगम की सरकारी बोलेरो चोरी हो गई थी। इस संबंध में बलवीर सिंह की तरफ से मुकदमा दर्ज किया गया। 

इसकी सूचना कंट्रोल रूम के माध्यम से सभी थाना और चौकियों को भेज दी गई थी। रात को शहर कोतवाल शिशुपाल सिंह नेगी जोनल ड्यूटी पर थे। इसी दौरान कोतवाली क्षेत्र में एक बोलेरो नजर आई। पुलिस ने वाहन को चालक समेत कोतवाली ले आई। 

जहां पूछताछ में आरोपित अकील निवासी इंदर रोड ने चोरी की बात स्वीकार कर ली। आरोपित ने बताया कि वह ऑटो चलाता है। कर्ज में डूबने के कारण वह परेशान है। कर्ज उतारने के लिए उसने बोलेरो चोरी की योजना बनाई।

कोतवाली पुलिस ने आरोपित को वाहन समेत नेहरू कॉलोनी पुलिस के सुपुर्द कर दिया। थानाध्यक्ष दिलवर सिंह नेगी ने बताया कि आरोपित को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। आरोपित पहले भी चोरी में जेल जा चुका है।

यह भी पढ़ें: कोटद्वार से स्कूटी और ऋषिकेश से मोबाइल चुराने वाला धरा Dehradun News

यह भी पढ़ें: पहले युवक को 50 हजार रुपये दिए उधार, फिर करा दी लूट ऐसे हुआ पर्दाफाश 

यह भी पढ़ें: चेन लूट में दिल्ली के कोबरा गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार Dehradun News

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप