Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 01, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Video: केदारनाथ धाम की पहाड़ियों पर फिर आया भयानक Avalanche, देखने वालों को आई 2013 की आपदा की याद

    By AgencyEdited By: Nirmala Bohra
    Updated: Sat, 01 Oct 2022 08:50 AM (IST)

    Avalanche In Kedarnath केदारनाथ धाम के पीछे पहाड़ों पर एक बार दोबारा भयानक हिमस्खलन हुआ। ये हिमस्‍खलन काफी ऊंचाई पर हुआ। अभी तक किसी भी नुकसान की जान ...और पढ़ें

    Avalanche In Kedarnath : काफी ऊंचाई पर हुआ हिमस्‍खलन। ANI
    Avalanche In Kedarnath : काफी ऊंचाई पर हुआ हिमस्‍खलन। ANI

    टीम जागरण, देहरादून : Avalanche in Kedarnath : केदारनाथ धाम के पीछे पहाड़ों पर एक बार दोबारा भयानक हिमस्खलन हुआ। हालांकि ये हिमस्‍खलन काफी ऊंचाई पर हुआ। जिससे अभी तक किसी भी नुकसान की जानकारी नहीं है।

    आंखों के सामने 2013 की आपदा के दृष्‍य घूम गए

    जिसने भी यह हिमस्‍खलन देखा उसकी आंखों के सामने 2013 की आपदा के दृष्‍य घूम गए। वहीं इस दौरान धाम में मौजूद कुछ यात्रियों ने हिमस्‍खलन का वीडियो भी बनाया जो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ।

    वहीं श्री बदरी केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने केदारनाथ धाम के पहाड़ों पर आए इस हिमस्‍खलन की पुष्टि की है। उन्‍होंने बताया कि हिमस्‍खलन से कोई नुकसान नहीं हुआ है।

    बता दें कि अभी कुछ दिन पहले भी केदारनाथ धाम की ऊंची चोटियों पर एवलांच या हिमस्‍खलन की घटना सामने आई थी।

    यह भी पढ़ें : Uttarakhand Weather : प्रदेश में सितंबर में सामान्य से डेढ़ गुना वर्षा, फिलहाल हल्की बारिश के आसार

    22 सितंबर को भी सामने आई थी ऐसी घटना

    विगत 22 सितंबर को भी केदारनाथ के पीछे पहाड़ों पर एवलांच की घटना सामने आई थी। तब धाम में मौजूद श्रद्धालुओं में हड़कंप मच गया था। अच्‍छी बात ये रही थी कि तब भी इस एवलांच से कोई नुकसान नहीं हुआ था।

    जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एन एस रजवार ने बताया था कि वह एवलांच काफी छोटा था। जो केदारनाथ से चार किलोमीटर दूर चोराबाड़ी के पास आया था। उससे कोई नुकसान नहीं पहुंचा था।

    2013 में आई थी केदारनाथ में आपदा

    बता दें कि 2013 की आपदा में चोराबाड़ी झील के टूटने से ही मंदाकिनी नदी में बाढ़ आई थी, जिससे कई श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। इस दौरान केदारनाथ घाटी सहित रामबाड़ा का पूरा स्‍वरूप ही बदल गया था। आज भी प्रत्‍यदर्शियों की आंखों में उस भयावह आपदा के जख्‍म ताजा हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें : Avalanche in Kedarnath : केदारनाथ की ऊंची चोटियों पर आया एवलांच, वीडियो में देखें प्रकृति का प्रचंड रूप