विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आयुर्वेद छात्रों ने मांगी भीख, अनशन पर बैठी छात्र की तबीयत बिगड़ी Dehradun News

By Edited By:
Updated: Wed, 16 Oct 2019 11:24 AM (IST)

निजी आयुर्वेदिक कॉलेजों की मनमानी के खिलाफ छात्र-छात्राओं का आंदोलन जारी है। वहीं अनशन पर बैठी छात्रा की तबीयत बिगड़ने पर उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया।

आयुर्वेद छात्रों ने मांगी भीख, अनशन पर बैठी छात्र की तबीयत बिगड़ी Dehradun News
आयुर्वेद छात्रों ने मांगी भीख, अनशन पर बैठी छात्र की तबीयत बिगड़ी Dehradun News

देहरादून, जेएनएन। निजी आयुर्वेदिक कॉलेजों की मनमानी के खिलाफ छात्र-छात्राओं का आंदोलन जारी है। छात्र अजय और छात्रा प्रगति जोशी का जारी रहा। कोरोनेशन अस्पताल के चिकित्सकों की टीम ने धरना स्थल पर पहुंचकर अनशन पर बैठे छात्र व छात्रा के स्वास्थ्य की जांच की। वहीं छात्रा की तबीयत बिगड़ने पर उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया। अन्य छात्र-छात्राओं ने सड़क पर उतरकर भीख मांगी। 

सुबह ही दोनों अनशनकारी छात्र अजय व प्रगति की तबीयत बिगड़ गई। एलआइयू की सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट ने तहसीलदार को डाक्टरों की टीम के साथ मौके पर भेजा। वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. प्रवीण पंवार ने बताया कि छात्रा प्रगति जोशी का बीपी बहुत कम हो गया है, वहीं, उसे डिहाइड्रेशन की भी दिक्कत है और खून की भी कमी है। अनशन करना उसके लिए सही नहीं है, उसे भर्ती करने की सलाह दी गई है। 

इसके बाद प्रगति को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। उधर, दो सप्ताह बाद भी सरकार व शासन स्तर पर कोई कदम नहीं उठाए जाने से छात्रों में रोष है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कोई निर्णय नहीं लिया गया तो अब राजभवन व मुख्यमंत्री आवास कूच किया जाएगा। कहा कि आयुर्वेद विवि के कुलपति ने बीती पांच अक्टूबर को आश्वासन दिया था कि नियमों का उल्लंघन कर रहे आयुष कॉलेजों पर कार्रवाई की जाएगी। 

इस बावत विवि प्रशासन द्वारा शासन को प्रस्ताव भी प्रेषित किया गया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। निजी आयुष कॉलेज उच्च न्यायालय के आदेशों की खुली अवहेलना की जा रही है। छात्रों पर बढ़ा हुआ शुल्क जमा करने का लगातार दबाव बनाया जा रहा है। 

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: जनवरी में स्मार्ट क्लासेज से होगी पढ़ाई, शिक्षकों को दी जाएगी ट्रेनिंग

यही नहीं कॉलेज प्रशासन छात्रों का मानसिक उत्पीड़न करने पर उतारू हैं। क्योंकि विधायकों व मंत्रियों के भी कॉलेज चल रहे हैं। धरना स्थल पर ललित तिवारी, अजय, शिवम शुक्ला, हार्दिक, प्रखर, फैसल सिद्दीकी, भास्कर, दिव्या, आमिर आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: नर्सिंग और पैरामेडिकल में दाखिले का इंतजार खत्म, जानिए क्या है शेड्यूल