Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कैलाश खेर के साथ मिलकर उत्‍तराखंड सरकार ने किया 'बाबा केदार' सीरियल का प्रोमो लांच

    By gaurav kalaEdited By:
    Updated: Wed, 14 Sep 2016 02:00 AM (GMT+05:30)

    मुख्यमंत्री हरीश रावत ने जून 2013 की भीषण प्राकृतिक आपदा पर आधारित टीवी सीरियल 'बाबा केदारनाथ' का पहला प्रोमो लांच किया। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    देहरादून, [राज्य ब्यूरो]: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने जून 2013 की भीषण प्राकृतिक आपदा पर आधारित टीवी सीरियल 'बाबा केदारनाथ' का पहला प्रोमो लांच किया। केदारनाथ आपदा पर केंद्रित यह टीवी सीरियल प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर की कंपनी कैलाशा ने राज्य सरकार के सहयोग से तैयार किया है।
    इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि एक अक्टूबर को केदारनाथ में भजन संध्या आयोजित कर सीरियल की भी विधिवत लांचिंग की जाएगी। गढ़वाली व कुमाऊंनी में भी बदरी व केदार की आरती तैयार की जा रही है। उत्तराखंड के गीतकार प्रीतम भरतवाण को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

    पढ़ें: अभिनेता हेमंत पांडेय बोले, उत्तराखंड की बेहतर छवि पेश करेंगे
    देहरादून स्थित सचिवालय में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हरीश रावत ने प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर की मौजूदगी में 'बाबा केदार' सीरियल के पहले प्रोमो की लांचिंग की। केदारनाथ आपदा पर केंद्रित यह टीवी सीरियल प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर की कंपनी कैलाशा ने राज्य सरकार के सहयोग से तैयार किया है।

    पढ़ें:-मीत ब्रदर्स में तलवारबाजी करती नजर आएंगी उर्वशी रौंतेला
    गायक कैलाश खेर ने बताया कि सीरियल में केदारनाथ आपदा से जुड़े काल्पनिक, वास्तविक व आध्यात्मिक पक्षों को शामिल किया गया है। बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर, विवेक ओबराय व आशुतोष राणा सीरियल में प्रस्तोता की भूमिका में नजर आएंगे।
    संगीत के जरिए सीरियल की कहानी को आगे बढ़ाया गया है। शुरुआत में इसके एक-एक घंटे के 12 एपिसोड तैयार किए गए हैं, जिसमें आठ गीत भी शामिल हैं।

    पढ़ें: कलाकारों को राज्य मिलने का सपना अब हुआ साकार: अभिनेता हेमंत पांडेय
    सीरियल के प्रसारण के संबंध में कई टीवी चैनलों से बातचीत चल रही है। चैनल में स्लॉट मिलने और उसकी अवधि तय होने के बाद एपिसोड की संख्या फाइनल की जाएगी। सीरियल में 'जय जय केदारा' भजन को शीर्षक गीत के तौर पर फिल्माया गया है। उन्होंने बताया कि इस सीरियल में 'देवों के देव महादेव' सीरियल की स्टार कास्ट को लिया गया है।
    सीरियल के गीतों को खुद कैलाश खेर समेत अमिताभ बच्चन व अभिजीत आदि 15 सेलिब्रिटीज ने अपनी आवाज दी है। लांचिंग के दौरान शीर्षक गीत में इन सेलिब्रिटीज को भी दिखाया गया। लांचिंग के दौरान शिक्षा मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी, विधायक ममता राकेश, सचिव आपदा प्रबंधन अमित नेगी, शैलेश बगोली, सूचना महानिदेशक विनोद शर्मा, अपर निदेशक राकेश चंदोला आदि मौजूद थे।

    खबरें और भी

    पढ़ें: दून पहुंची बॉलीवुड अभिनेत्री पूजा भट्ट, उत्तराखंड में करेंगी सीरियल