Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Badrinath Door Open Date: ठीक तीन माह बाद खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट, ये रहेगा शुभ मूहुर्त

    Updated: Fri, 23 Jan 2026 01:11 PM (IST)

    बदरीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को सुबह 6:15 बजे श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे। भगवान बदरी विशाल के अभिषेक के लिए तिलों के तेल की पिराई 7 अप्रैल को होगी, ज ...और पढ़ें

    बदरीनाथ धाम. File Photo

    बदरीनाथ धाम. File Photo

    HighLights

    1. बदरीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को सुबह 6:15 बजे खुलेंगे।

    2. रुद्रनाथ धाम के कपाट 18 मई को दोपहर 12:57 बजे खुलेंगे।

    3. गाडू घड़ा यात्रा 7 अप्रैल को नरेंद्रनगर से डिम्मर के लिए प्रस्थान।

    संवाद सूत्र, जागरण, नरेंद्रनगर (टिहरी)। चमोली जिले में स्थित बदरीनाथ धाम के कपाट इस साल 23 अप्रैल को सुबह 6:15 बजे श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले जाएंगे। जबकि, भगवान बदरी विशाल के अभिषेक में प्रयुक्त होने वाले तिलों के तेल की पिराई सात अप्रैल को होगी।

    परंपरा के अनुसार वसंत पंचमी पर्व पर टिहरी के नरेंद्रनगर राजमहल में आयोजित एक भव्य समारोह में इसकी घोषणा की गई। तय हुआ कि सात अप्रैल को ही गाडू घड़ा (तेल कलश) यात्रा राजमहल से चमोली जिले में स्थित डिमरी पुजारियों के गांव डिम्मर के लिए प्रस्थान करेगी।

    केदारनाथ धाम के कपाट खोलने की तिथि शिवरात्रि पर्व पर तय होगी, जबकि गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया पर्व पर खोले जाने हैं। इस बार अक्षय तृतीया 19 अप्रैल को पड़ रही है।

    शुक्रवार को राजमहल में कुल पुरोहित आचार्य कृष्ण प्रसाद उनियाल ने गणेश पूजन, नवग्रह पूजन, सरस्वती पूजन व महाराजा की जन्मकुंडली का अध्ययन कर बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि एवं मुहूर्त निकाले।

    इसके बाद महाराजा मनुजेंद्र शाह ने इसकी घोषणा की। इस दौरान राजमहल भगवान बदरी विशाल के जयघोष से गूंज उठा। हालांकि, वर्षा के चलते कार्यक्रम तय समय से एक घंटे बाद शुरू हो पाया, बावजूद इसके बड़ी संख्या में भक्तजन मौजूद रहे।

    इस मौके पर बदरीनाथ धाम के रावल अमरनाथ नंबूदरी, श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी, उपाध्यक्ष विजय कपरुवाण व ऋषि प्रसाद सती, सदस्य राजपाल जरदारी, मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल, मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़, पं. मोहित सती, दिनेश डोभाल, डिमरी केंद्रीय धार्मिक पंचायत के अध्यक्ष आशुतोष डिमरी, भगवती प्रसाद डिमरी, मुकेश डिमरी, मेहरबान सिंह रावत, राजगुरु महादेव नौटियाल, राज परिवार के ठाकुर भवानी प्रताप सिंह, ठाकुर राव कीर्ति प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।

    खबरें और भी

    18 मई को निज धाम में विराजेंगे बाबा रुद्रनाथ

    गोपेश्वर। चमोली जिले में स्थित चतुर्थ केदार रुद्रनाथ धाम के कपाट 18 मई को दोपहर 12:57 बजे खोले जाएंगे। शीतकालीन गद्दीस्थल गोपीनाथ मंदिर गोपेश्वर में वसंत पंचमी पर्व पर इसकी घोषणा की गई।

    मंदिर के पुजारी पं. हरीश भट्ट ने बताया कि 17 मई को भगवान रुद्रनाथ की उत्सव विग्रह डोली धाम के लिए प्रस्थान करेगी तथा 18 मई की सुबह वहां पहुंच जाएगी। इस मौके पर गोपीनाथ मंदिर के भंडारी अमित रावत, शांति भट्ट, मनोज भट्ट आदि मौजूद रहे।

    यह भी पढ़ें- Chardham Yatra: बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर परिसर में श्रद्धालु नहीं बना पाएंगे रील, मोबाइल व कैमरे पहले होंगे जमा

    यह भी पढ़ें- PMO के निर्देश बाद बदरीनाथ में तप्तकुंड के पानी के स्रोत का अध्ययन हुआ शुरू