Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बदरीनाथ-केदारनाथ धाम यात्रा में नई SOP लागू: मोबाइल, फोटोग्राफी और गैर-सनातनी प्रवेश पर प्रतिबंध

    Updated: Tue, 17 Mar 2026 02:57 PM (GMT+05:30)

    श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बद्रीनाथ-केदारनाथ यात्रा के लिए नई एसओपी की घोषणा की है। ...और पढ़ें

    बदरीनाथ-केदारनाथ धाम यात्रा के लिए नई SOP लागू की।

    बदरीनाथ-केदारनाथ धाम यात्रा के लिए नई SOP लागू की।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, देहरादून। आगामी चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। बीकेटीसी ने तीर्थ पुरोहितों के हितों को ध्यान में रखते हुए तीर्थ पुरोहित कल्याण कोष का गठन किया गया है।

    वहीं, बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर के 50 से 60 मीटर के दायरे में किसी भी तरह की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी व मोबाइल प्रतिबंधित रहेगा।

    सब कमेटी बनाने के बाद इसकी एसओपी बनाई गई है। दोनों धामों की यात्रा को गति दी जाएगी।

    हर बार की तरह इस बार भी यात्रा में आफलाइन व आनलाइन पूजा शुल्क में तकरीबन 10 प्रतिशत तक बढ़ोतरी होगी। श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने पत्रकार वार्ता के दौरान यह बातें कही।

    BKTC

    मंगलवार को कैनाल रोड स्थित मेविलास होटल में पत्रकार वार्ता के दौरान बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि सोमनाथ, काशी विश्वनाथ, उज्जैन महाकाल, तिरुपति बालाजी, वैष्णो माता आदि धामों में मोबाइल प्रतिबंधित है।

    केदारनाथ मंदिर परिसर में बने चबूतरा के पास दर्शन के बाद भी तीर्थयात्री और कई यूट्यूबर, ब्लागर काफी देर तक रहते हैं, जिससे अव्यवस्था बनी रहती है। तीर्थयात्रियों को दर्शन करने में परेशानी होती है।

    ऐसे में हक हकूकधारी और तीर्थपुरोहितों की मांग के बाद मंदिर परिसर में मोबाइल पूर्णत: प्रतिबंधित का प्रस्ताव पास किया है। चाहे वीआइपी हो अथवा कोई भी उसका मोबाइल प्रतिबंधित रहेगा।

    मंदिरों में मोबाइल रखने के लिए लाक रूम उपलब्ध कराएंगे। एक टीम वहां स्थान चयनित करने और व्यवस्था बनाने के लिए गई है। इस मौके पर बीकेटीसी उपाध्यक्ष विजय कप्रवाण, सदस्य प्रह्लाद पुष्पवान, मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ आदि मौजूद रहे।

    पर्यटन और तीर्थाटन को समझना जरूरी

    बीकेटीसी अध्यक्ष ने कहा कि पर्यटन और तीर्थाटन को समझने की जरूरत है। तीर्थाटन को कई बार लोग पर्यटन के रूप में ले लेते हैं। पर्यटन मनोरंजन के लिए जबकि तीर्थाटन भावनाओं, ध्यान और सनातन धर्म के प्रति आस्था के लिए है।

    सेंगोल मामले में जिससे भी त्रुटि हुई करेंगे कार्रवाई

    हेमंत द्विवेदी ने कहा कि सेंगोल, रूप छड़ी अथवा धर्मदंड बाहर ले जाने का मामला संज्ञान में है। इस पर उच्च स्तरीय जांच चल रही है।

    धर्मदंड पवित्र छड़ी है, परंपराओं से जुड़ा मामला है। जिस स्तर से त्रुटि हुई है उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस छड़ी को देवभूमि से बाहर नहीं जानी चाहिए और न ही यह परंपरा में है।

    Sara Ali khan in Kedarnath

    मंदिर समिति के पास नहीं आया रावल का कोई प्रस्ताव

    बीकेटीसी अध्यक्ष ने रावल की नियुक्त को लेकर कहा कि नियुक्ति की भी एक व्यवस्था है। जब रावल त्यागपत्र देंगे, उसके बाद प्रस्ताव आएगा।

    दीक्षित चेले का नाम प्रस्तावित करेंगे तो नए रावल की नियुक्ति होगी। अभी तक मंदिर समिति के पास रावल का कोई प्रस्ताव नहीं आया।

    Sara Ali khan in Kedarnath

    अभिनेत्री सारा अली खान एफिडेविट देंगी तो कराएंगे दर्शन

    बीकेटीसी अध्यक्ष ने कहा कि सनातन धर्म का स्वरूप विराट है। जिनकी बाबा केदार और बदरीनाथ व सनातन धर्म के प्रति आस्था है वह सभी सनातनी हैं, उनका हम स्वागत करते हैं। जैन, बौद्ध और सिख धर्म संविधान में सनातन हैं।

    अभिनेत्री सारा अली खान के केदारनाथ में दर्शन को लेकर बीकेटीसी अध्यक्ष ने कहा कि अभिनेत्री सारा अली खान सनातन के प्रति कहेंगी कि मेरी आस्था और भाव है और एफिडेविड देंगी तो हम उन्हें दर्शन कराएंगे। मंदिर समिति के पास इसका प्रारूप होगा।

    खबरें और भी

    6,17,853 तीर्थयात्रियों ने कराया यात्रा पंजीकरण

    बदरीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल और केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को खुल रहे है, जबकि गंगोत्री यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया 19 अप्रैल को खुलेंगे।

    उत्तराखंड चारधाम यात्रा पंजीकरण छह लाख से अधिक पहुंचा है। छह मार्च से 16 मार्च तक दो सप्ताह में केदारनाथ के लिए 2,06,622 और बदरीनाथ के लिए 1,82,212, गंगोत्री के लिए 1,15,763 और यमुनोत्री के लिए 1,13,256 श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया।

    16 मार्च तक 6,17,853 तीर्थयात्रियों ने यात्रा पंजीकरण कराया। इसके अलावा कपाट बंद होने के बाद 16 मार्च तक 50 हजार श्रद्धालुओं ने शीतकालीन पूजा स्थलों में किये दर्शन किए।

    यह भी पढ़ें- बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक, BKTC ने पारित किए कई अहम प्रस्ताव

    यह भी पढ़ें- केदारनाथ धाम की परंपरा से छेड़छाड़ का आरोप, BKTC CEO से जवाब-तलब; उपजा एक और विवाद