Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बदरीनाथ-केदारनाथ यात्रा: धामों में मोबाइल, वीडियो व रील बनाने पर रहेगा प्रतिबंध

    Updated: Thu, 26 Feb 2026 04:39 PM (GMT+05:30)

    श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) की समीक्षा बैठक में बदरीनाथ और केदारनाथ धाम यात्रा की तैयारियों पर जोर दिया गया। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, देहरादून। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) की समीक्षा बैठक में बदरीनाथ और केदारनाथ धाम यात्रा से पूर्व तैयारियों पर जोर दिया।

    बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए प्रशासन से समन्वय किया जा रहा है।

    उन्होंने विशेष रूप से धामों में सुरक्षा इंतजाम, दर्शन व्यवस्था, विश्राम गृहों में तीर्थयात्रियों के लिए उचित आवासीय सुविधा, पार्किंग व्यवस्था और आपदा प्रबंधन पर जोर दिया।

    कहा कि धामों में निर्धारित सीमा के अंतर्गत मोबाइल फोन और वीडियो फोटो रील बनाना प्रतिबंधित रहेगा। अधिकारियों को समयबद्ध ढंग से सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

    कहा कि मंदिर समिति की बजट बैठक जल्द होगी, जिसमें तीर्थयात्रियों की सुविधाओं यात्रा पूर्व व्यवस्थाओं के लिए बजट प्रविधान किए जाएंगे।

    कैनाल रोड स्थित बीकेटीसी कार्यालय सभागार में बुधवार देर शाम तक चली समीक्षा बैठक में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा इंतजामों पर विस्तार से चर्चा हुई।

    समीक्षा बैठक में बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने समन्वय बनाकर कार्य करने को कहा। समिति के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने बताया कि यात्रा तैयारियों के अधिकांश कार्य अंतिम चरण में है, शेष कार्य शीघ्र पूर्ण कर लिए जाएंगे।