विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 23, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बादशाह को अब नहीं आती हनी सिंह की याद, वजह जान आप भी रहेंगे हैरान

By Raksha PanthariEdited By:
Updated: Sun, 23 Dec 2018 09:02 PM (IST)

रैपर बादशाह कभी दोस्त रहे हनी सिंह को अब बिल्कुल भी याद नहीं करते हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने ये बात कही।

बादशाह को अब नहीं आती हनी सिंह की याद, वजह जान आप भी रहेंगे हैरान
बादशाह को अब नहीं आती हनी सिंह की याद, वजह जान आप भी रहेंगे हैरान

देहरादून, जेएनएन। रैप की दुनिया में नाम कमा चुके बादशाह अपने पुराने दोस्त और रैपर हनी सिंह को जरा भी याद नहीं करते हैं। एक वक्त था, जब दोनों ने लंबे समय तक सिंगिंग की दुनिया में एक साथ काम किया था, लेकिन हनी सिंह की बढ़ती लोकप्रियता के चलते बादशाह साल 2012 में उनसे अलग हो गए। अलग होकर उन्होंने अपने बनाए रैप को खुद की आवाज दी तो सब के दिलों पर बादशाह का जादू चल उठा। उनके दोस्त को मिस करने के सवाल पर वह साफ कहते हैं कि उन्हें सिर्फ अपने घर और अपनों की याद आती है और किसी की नहीं। 

दून पहुंचे बादशाह ने शनिवार को राजपुर रोड स्थित एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान यह बात कही। उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि आजकल युवा कूल और अलग दिखने के लिए नशे का सहारा लेते हैं। लेकिन कूल दिखने के लिए नशे के करीब नहीं, उससे दूरी बनाने की जरूरत है। 

जब उनसे सवाल किया गया कि बादशाह कूल दिखने के लिए क्या करता है तो उन्होंने कहा कि वह जैसे हैं, वैसा ही खुद को दिखाते हैं। वह म्यूजिक का नशा करते हैं। यही उन्हें खास बनाता है। उन्होंने कहा कि लोगों के प्यार की वजह से ही उन्हें काम करने की एनर्जी मिलती है। उन्होंने फिल्म दो और दो पांच के उनके हाल ही में रिलीज गीत जैकेट लाइट वालिए की लोकप्रियता के लिए भी चाहने वालों का आभार जताया। 

यह भी पढ़ें: दून की सर्द हवाओं में बादशाह के रैप ने घोली गर्माहट

यह भी पढ़ें: वेब सीरीज के लिए नैनीताल पहुंचे अभिनेता अभिषेक बच्चन, सेंट जोसेफ में की शूटिंग

यह भी पढ़ें : बद्री की दुल्हनियां का गाना टन टना टन टनटन तारा... बना टर्निंग प्वाइंट