Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    उत्तराखंड वालों के लिए खुशखबरी, क्रिकेट स्टेडियम बनाने के लिए BCCI ने दिखाई हरी झंडी

    Updated: Mon, 30 Jun 2025 08:32 PM (GMT+05:30)

    क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) को स्टेडियम बनाने के लिए बीसीसीआई ने मंजूरी दे दी है। सचिव महिम वर्मा ने जय शाह से मुलाकात की जिन्होंने यूपीएल क ...और पढ़ें

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    HighLights

    1. सीएयू के सचिव महिम वर्मा ने आइसीसी अध्यक्ष जय शाह से की मुलाकात
    2. स्टेडियम के लिए स्थान चयन करने जल्द उत्तराखंड आएगी बीसीसीआइ की टीम

    जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड में क्रिकेट एसोसिएशन आफ उत्तराखंड (सीएयू) को अपना क्रिकेट स्टेडियम बनाने के लिए बीसीसीआइ ने स्वीकृति दी है। जल्द ही बीसीसीआइ की टीम स्टेडियम का चयन करने के लिए उत्तराखंड आएगी।

    सीएयू के सचिव महिम वर्मा ने मंगलवार को गृहमंत्री अमित शाह के दिल्ली स्थित आवास पर इंटरनेशनल काउंसिल आफ क्रिकेट (आइसीसी) के अध्यक्ष जय शाह से मुलाकात की। इस मुलाकात को उत्तराखंड के लिए कई मायनों में खास माना जा रहा है।

    सचिव महिम वर्मा के अनुसार, जय शाह ने पिछले सालों में हुए उत्तराखंड प्रीमियर लीग (यूपीएल) आयोजनों की तारीफ कर उन्हें बधाई दी। आगामी यूपीएल की तैयारी के विषय में चर्चा कर हर तरह के सहयोग का आश्वासन दिया।

    उत्तराखंड में क्रिकेट खिलाड़ियों का प्रदर्शन सुधारने के लिए जय शाह ने सीएयू का बजट भी बढ़ाया। उन्होंने वादा किया कि वह आगामी सालाना अवार्ड समारोह में खुद आएंगे और उनके साथ बीसीसीआई के सचिव भी मौजूद रहेंगे। सचिव महिम वर्मा ने उम्मीद जताई है कि बीसीसीआइ की मदद से उत्तराखंड में जल्दी ही आइपीएल जैसे बड़े खेल आयोजित हो सकेंगे।

    सीएयू का अपना अलग स्टेडियम बन जाने से अफगानिस्तान से लेकर अन्य देशों के खिलाड़ी भी इसको अपने होम ग्राउंड के तौर पर इस्तेमाल कर सकेंगे। इससे उत्तराखंड में पर्यटन गतिविधि और रोजगार के अवसर काफी तेजी से विकसित होंगे।