Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन में की गंगा आरती, मिला आध्यात्मिक अनुभव

    Updated: Mon, 16 Mar 2026 11:10 PM (IST)

    अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन पहुंचीं, जहां उन्होंने स्वामी चिदानंद सरस्वती और साध्वी भगवती सरस्वती का आशीर्वाद लिया। ...और पढ़ें

    परमार्थ निकेतन में गंगा आरती में मौजूद सिने अभिनेत्री भूमि पेडनेकर साथ में स्वामी चिदानन्द सरस्वती, साध्वी भगवती व अन्य। आश्रम

    परमार्थ निकेतन में गंगा आरती में मौजूद सिने अभिनेत्री भूमि पेडनेकर साथ में स्वामी चिदानन्द सरस्वती, साध्वी भगवती व अन्य। आश्रम 

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। परमार्थ निकेतन में प्रसिद्ध सिने अभिनेत्री भूमि पेडनेकर पहुंची। उन्होंने स्वामी चिदानंद सरस्वती और साध्वी भगवती सरस्वती का आशीर्वाद लिया। शाम को वह परमार्थ गंगा आरती में शामिल हुईं।

    अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने कहा कि गंगा तट पर स्थित परमार्थ निकेतन में पहुंचकर बेहद शांति का अनुभव हुआ।

    यह क्षण उनके लिए भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक ऊर्जा और सनातन मूल्यों से जुड़ने का पावन और आत्मिक क्षण है। यह एक ऐसी आध्यात्मिक भूमि है जहां आकर मन को शांति, संतोष और जीवन को एक नई सकारात्मक दिशा प्राप्त होती है।

    परमार्थ निकेतन हमेशा से भारतीय संस्कृति, योग, ध्यान, सेवा और आध्यात्मिकता का एक प्रमुख केंद्र रहा है। यहां आने वाला प्रत्येक साधक, अतिथि और श्रद्धालु गंगा की निर्मल धारा, हिमालय की पावन ऊर्जा और संतों के सान्निध्य में अद्भुत शांति और आत्मिक आनंद का अनुभव करते हैं।

    परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि जब लोग विश्व शांति, संतुलन और सकारात्मकता की खोज में है, तब भारत की सनातन संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराएं मानवता को नई दिशा देने की क्षमता रखती हैं।

    साध्वी भगवती सरस्वती ने कहा कि भारतीय जीवन मूल्य, करुणा, सेवा और आत्मिक जागरण के केंद्र हैं।

    उन्होंने कहा कि जब समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े साधक विशेषकर कला और फिल्म जगत के प्रेरणादायी व्यक्तित्व, आध्यात्मिकता से जुड़ते हैं, तो उसका सकारात्मक प्रभाव समाज और युवाओं तक व्यापक रूप से पहुंचता है।