Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Weather Update Today: आज से उत्तराखंड में धूप खिलने के आसार, बढ़ेगा तापमान; मिलेगी राहत

    By Jagran NewsEdited By: Swati Singh
    Updated: Sun, 27 Aug 2023 07:51 AM (IST)

    Weather Update Today उत्तराखंड में मानसून की दस्तक देने के करीब दो महीने बाद पहली बार आने वाले सप्ताह में उत्तराखंड में वर्षा की कोई चेतावनी नहीं है। ...और पढ़ें

    आज से उत्तराखंड में धूप खिलने के आसार, बढ़ेगा तापमान
    आज से उत्तराखंड में धूप खिलने के आसार, बढ़ेगा तापमान

    देहरादून, जागरण संवाददाता। उत्तराखंड में आज से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। बीते कई दिनों से हो रही बारिश से आज लोगों को थोड़ी राहत मिलती दिखाई दे सकती है। आज प्रदेशभर के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है। कहीं-कहीं आंशिक रूप से बादल छाये रहने व एक से दो दौर हल्की वर्षा भी हो सकती है।

    उत्तराखंड में मानसून की दस्तक देने के करीब दो महीने बाद पहली बार आने वाले सप्ताह में उत्तराखंड में वर्षा की कोई चेतावनी नहीं है। शुक्रवार रात व शनिवार तड़के देहरादून के आसपास के क्षेत्रों में एक से दो दौर तेज वर्षा हुई, लेकिन सात बजे बाद वर्षा का दौर थम गया। दिनभर शहर में हल्के बादलों के बीच धूप खिलने से गर्मी और उमस ने बेहाल किया।

    ऐसा रहा तापमान

    देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 33.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 21.6 डिग्री सेल्सियस रहा। पंतनगर का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 34.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 26.1 डिग्री सेल्सियस रहा। टिहरी का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 24.4 व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 16.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

    साफ रहेगा मौसम

    मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि आने वाले सप्ताह में उत्तराखंड में वर्षा का दौर थमने की संभावना हैं। केवल आज कहीं-कहीं बादल छाये रहने व बहुत हल्की वर्षा हो सकते हैं। ज्यादातर जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। आने वाले दिन अब धूप खिली रहेगी और साथ ही मौसम साफ रहने का अनुमान है।

    खबरें और भी

    बारिश से हाहाकार

    उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश से चारों ओर तबाही का मंजर है। नदियां उफान पर है तो वहीं भूस्खलन से जान खतरे में हैं। कई घर तो भूस्खलन की वजह से जमींदोज हो गए हैं, वहीं कई घरों पर ढह जाने का खतरा मंडरा रहा है।