विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 21, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

घूमने निकली दो युवतियों में से एक का बाइक सवार ने किया अपहरण, गिरफ्तार

By Raksha PanthariEdited By:
Updated: Thu, 21 Feb 2019 04:26 PM (IST)

त्रिवेणी घाट पर घूम रही दो युवतियों में से एक युवती का अपहरण करने वाले बाइक सवार युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

घूमने निकली दो युवतियों में से एक का बाइक सवार ने किया अपहरण, गिरफ्तार
घूमने निकली दो युवतियों में से एक का बाइक सवार ने किया अपहरण, गिरफ्तार

ऋषिकेश, जेएनएन। त्रिवेणी घाट पर घूम रही दो युवतियों में से एक युवती को बाइक सवार उठाकर ले गया। मामला पुलिस के संज्ञान में आया तो पुलिस ने नारसन बॉर्डर से आरोपित को हिरासत में लेकर युवती को बरामद किया। 

दरअसल, दो युवतियां बुधवार देर शाम त्रिवेणी घाट पर घूम रही थी। इस बीच एक युवती ने जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। आसपास मौजूद लोगों ने जब उससे वजह पूछी तो युवती ने बताया कि उसकी साथी का एक युवक ने अपहरण कर लिया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची त्रिवेणी घाट चौकी पुलिस ने युवती से पूछताछ की उसने बताया कि उसके साथ आई युवती को कोई बाइक सवार अपने साथ बाइक बिठाकर ले गया है। 

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आसपास के थाना क्षेत्रों में सूचना कर छानबीन शुरू की। पुलिस ने देर रात नारसन बॉर्डर पर एक युवक को हिरासत में लिया। पुलिस ने त्रिवेणी घाट से अपहृत युवती को बरामद कर लिया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि युवक से पूछताछ की जा रही है। 

यह भी पढ़ें: विवाहिता का आरोप, सामूहिक दुष्कर्म कर बनार्इ अश्लील वीडियो; वायरल करने की दी धमकी

यह भी पढ़ें: किशोरी को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

यह भी पढ़ें: छात्रा से छेड़छाड़ पर प्रधानाचार्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज