विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड में कांग्रेस पर एसआईआर में बाधा का आरोप, भाजपा की आयोग से की शिकायत

Published: Sun, 23 Aug 2026 12:09 AM (IST)Updated: Sun, 23 Aug 2026 06:11 AM (IST)

भाजपा ने कांग्रेस पर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया में बाधा डालने और बीएलओ को धमकाने का आरोप ...और पढ़ें

उत्तराखंड में कांग्रेस पर एसआईआर में बाधा का आरोप।

उत्तराखंड में कांग्रेस पर एसआईआर में बाधा का आरोप।

HighLights

  1. भाजपा ने कांग्रेस पर मतदाता सूची पुनरीक्षण में बाधा का आरोप लगाया।

  2. कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर बीएलओ और बीएलए-2 को धमकाने का आरोप।

  3. भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मिलकर शिकायत दर्ज कराई।

राज्य ब्यूरो, देहरादून। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर प्रक्रिया में बाधा डालने और बीएलओ व पार्टी के बीएलए-2 को धमकाने का आरोप लगाया है।

भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम से मुलाकात कर मामले में शिकायत दर्ज कराई और दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं एसआईआर प्रभारी तरुण बंसल के नेतृत्व में मिले प्रतिनिधिमंडल ने आरोप लगाया कि प्रदेश में कई स्थानों पर कांग्रेस कार्यकर्ता असामाजिक तत्वों के साथ मिलकर बीएलओ और भाजपा के बीएलए-2 पर दबाव बना रहे हैं।

पार्टी के अनुसार, दो राज्यों में दर्ज नाम, मृतक या स्थानांतरित मतदाताओं के नामों को लेकर आपत्ति दर्ज कराने पर शिकायतकर्ताओं को भी धमकाने के प्रयास किए जा रहे हैं। तरुण बंसल ने कहा कि एसआईआर संवैधानिक प्रक्रिया है और इसमें किसी प्रकार का व्यवधान स्वीकार नहीं किया जा सकता।

उन्होंने आयोग से ऐसी घटनाओं पर तत्काल कार्रवाई कर स्वतंत्र एवं पारदर्शी तरीके से त्रुटिहीन मतदाता सूची तैयार कराने का आग्रह किया।प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल, एडवोकेट अरविंद जैन, राजकुमार पुरोहित, हिमांशु संगथानी और करुण दत्ता शामिल रहे।