विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 19, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राफेल पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर फूंका राहुल का पुतला

By BhanuEdited By:
Published: Wed, 19 Dec 2018 09:37 AM (IST)

भाजपा आंबेडकर मंडल ने राफेल मुद्दे पर कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का पुतला दहन किया। कहा कि राहुल अनर्गल बयानबाजी कर माहौल बिगड़ रहे हैं।

राफेल पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर फूंका राहुल का पुतला
राफेल पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर फूंका राहुल का पुतला

देहरादून, जेएनएन। भाजपा आंबेडकर मंडल ने राफेल मुद्दे पर कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का पुतला दहन किया। कहा कि राहुल अनर्गल बयानबाजी कर माहौल बिगड़ रहे हैं। 

भारतीय जनता पार्टी आंबेडकर मंडल के कार्यकर्ता मंगलवार को सहारनपुर चौक पर एकत्र हुए। यहां राहुल गांधी का पुतला दहन करते हुए नारेबाजी की। कहा कि राफेल मुददे पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार के पक्ष में फैसला दे दिया है। ऐसे में राहुल गांधी अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। 

मंडल अध्यक्ष विशाल गुप्ता ने कहा कि जनता को गुमराह कर राहुल झूठ बोल रहे हैं। इससे पहले मंडल पदाधिकारियों की बैठक हिंदू नेशनल स्कूल में हुई। बैठक में शक्ति केंद्रों के संयोजकों, पार्षदों और पार्टी पदाधिकारियों को भावी 22 कार्यक्रमों को बूथ स्तर पर करने की जिम्मेदारी दी गई। 

इस दौरान महानगर अध्यक्ष विनय गोयल, उपाध्यक्ष हरीश डोरा, विपुल, प्रदीप, रमन, अभिषेक, पूनम, महेंद्र, सुबोध, पवन, ङ्क्षरकी कपूर, सुधीर गुप्ता, विपिन खंडूड़ी, मनीष, सिमरन आदि मौजूद रहे।

भाजपा की छवि खराब कर रही कांग्रेस

सर्वोच्च न्यायालय से राफेल डील पर मोदी सरकार को क्लीन चिट मिलने से उत्साहित भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने विकासनगर के पहाड़ी गली चौक पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का पुतला जलाया। 

वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस का काम सिर्फ केंद्र सरकार की कमियां निकालना ही रह गया है, कांग्रेस झूठे आरोप लगाकर पार्टी की छवि खराब करने का प्रयास कर रही है।

भाजयुमो कार्यकर्ता पहाड़ी गली चौक पर एकत्र हुए। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष अनिल चौहान के नेतृत्व वक्ताओं ने कहा कि सर्वोच्च अदालत द्वारा राफेल डील पर मोदी सरकार को क्लीन चिट दी गई, जिससे पूरी कांग्रेस पार्टी व राहुल गांधी के मुंह पर करारा तमाचा लगा है। 

कहा कि प्रदेश व केंद्र सरकार ने जनकल्याणकारी योजनाएं चलाकर सीधे तौर पर जनता को लाभ पहुंचाने का काम किया है। जनता का रूझान पूरी तरह से भाजपा के साथ है, जबकि कांग्रेस अनर्गल आरोप लगाकर जनता को गुमराह करने का काम कर रही है। 

भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के खिलाफ नारेबाजी की, साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए। पुतला दहन में भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष मनीष रावत, पारस टंडन, मंडल मंत्री राहुल पुंडीर, आकाश शर्मा, रजत निषाद, अमित चौहान, मंडल महामंत्री ग्रामीण अंकित तोमर, मंडल महामंत्री गौरव चावला, बीना डोभाल आदि शामिल रहे।

यह भी पढ़ें: गुटबाजी पर बोले हरीश रावत, कुछ लोगों के लिये मेरा दिल आज भी धड़कता

यह भी पढ़ें: अखिलेश यादव ने सपा प्रदेश अध्यक्ष को पद से हटाया, पूरी कार्यकारिणी भंग

यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेस का झूठ बेपर्दा, राफेल सौदे में नहीं गड़बड़ी: वीके सिंह

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।