Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    निकाय चुनाव में भाजपा को सता रहा हार का डर : चौहान

    By Sunil NegiEdited By:
    Updated: Sun, 08 Apr 2018 02:30 PM (IST)

    महानगर कांग्रेस अध्यक्ष पृथ्वीराज चौहान ने कहा कि भाजपा को निकाय चुनाव में हार का डर सता रहा है। समय पर चुनाव न होने से विकास कार्य पर असर पड़ेगा। ...और पढ़ें

    निकाय चुनाव में भाजपा को सता रहा हार का डर : चौहान
    निकाय चुनाव में भाजपा को सता रहा हार का डर : चौहान

    देहरादून, [जेएनएन]: महानगर कांग्रेस अध्यक्ष पृथ्वीराज चौहान ने कहा कि भाजपा को निकाय चुनाव में हार का डर सता रहा है। समय पर चुनाव न होने से विकास कार्य पर असर पड़ेगा। जिसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ेगा। 

    कांग्रेस भवन स्थित महानगर कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए पृथ्वीराज चौहान ने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी, महंगाई में बढ़ रही है। बजट न मिलने से विकास कार्य ठप पड़े हैं। कांग्रेस सरकार में स्वीकृत योजनाओं का सरकार शिलान्यास और लोकार्पण कर रही है। ऐसे में निकाय चुनाव टालने के प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार के पास निकाय चुनाव लडऩे का एक भी मुद्दा ऐसा नहीं है, जिससे जनता के बीच जा सके। उन्होंने कहा कि प्रचंड बहुमत से जीती भाजपा की सरकार का एक साल निराशाजनक रहा है। नगर निगम के दस सालों को निराशाजनक बताते हुए भू-माफिया को शह देने का आरोप लगाया। इस मौके पर प्रवक्ता महेश जोशी, पंकज मेसोन, ललित भद्री, विपुल नौटियाल, महेश जोशी, त्रिलोक सजवाण, पंकज मेसोन, दीप चौहान आदि मौजूद रहे। 

    तीन सौ पार पहुंची दावेदारों की सूची 

    कांग्रेस के टिकट पर नगर निगम चुनाव में दावेदारी करने वालों की संख्या तीन सौ के पार पहुंच गई है। शनिवार को 40 से ज्यादा लोगों ने आवेदन पत्र जाम किए। जबकि 50 से ज्यादा लोगों ने नए आवेदन खरीदे। 

    यह भी पढ़ें: मेयर का चुनाव लड़ेंगे पूर्व दर्जा मंत्री

    दो से ज्यादा बच्चे हों तो खत्म हो नागरिकता: गिरिराज सिंह