विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 20, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Citizenship Amendment Act: भाजपा और कांग्रेस ने किया एक दूसरे पर हमला

By BhanuEdited By:
Updated: Fri, 20 Dec 2019 11:42 AM (IST)

भाजपा ने कांग्रेस व अन्य विरोधी दलों पर नागरिक संशोधन अधिनियम के खिलाफ सुनियोजित तरीके से देश के मुसलमानों को धोखा देने का आरोप लगाया है।

Citizenship Amendment Act: भाजपा और कांग्रेस ने किया एक दूसरे पर हमला
Citizenship Amendment Act: भाजपा और कांग्रेस ने किया एक दूसरे पर हमला

देहरादून, राज्य ब्यूरो। नागरिक संशोधन कानून को लेकर भाजपा और कांग्रेस ने एक दूसरे पर हमला किया। भाजपा ने कांग्रेस व अन्य विरोधी दलों पर नागरिक संशोधन अधिनियम के खिलाफ सुनियोजित तरीके से देश के मुसलमानों को धोखा देने का आरोप लगाया है। 

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ. देवेंद्र भसीन ने कहा कि सीएए में ऐसा कुछ नहीं है, जिससे देश के मुसलमानों सहित किसी भी नागरिक के अधिकार पर कोई आंच आए। एक बयान में भाजपा मीडिया प्रमुख ने कहा कि इस मामले में कांग्रेस सहित विपक्षी दल मुसलमानों को गुमराह कर रहे हैं। वे उन्हें भाजपानीत सरकार के खिलाफ भड़काकर अपने राजनीतिक हथियार के रूप में प्रयोग करने की कोशिश कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह यह साफ कर चुके हैं कि यह अधिनियम तीन देशों के धार्मिक रूप से पीड़ितों को नागरिकता देने के लिए है। इससे देश के किसी भी नागरिक का हित प्रभावित नहीं होगा। बावजूद इसके हताश हो चुकी कांग्रेस व विपक्षी दल अब इस प्रकार की देश विरोधी हरकतों पर उतर आए हैं। भाजपा उनके मंसूबे पूरे नहीं होने देगी। देश की जनता सब देख रही है। 

समाज को बांट रही भाजपा: अग्रवाल

मसूरी शहर कांग्रेस अध्यक्ष गौरव अग्रवाल ने कहा कि भाजपा ने जनता से जो वादे किए थे उनका अभी तक कहीं पता नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने अपनी कार्यप्रणाली से समाज को अंदर ही अंदर बांटने व अराजकता फैलाने का काम किया है। 

यह भी पढ़ें: Citizenship Amendment Act: सीएए पर टिप्पणी को लेकर भड़के मुस्लिम समुदाय के लोग 

कुलड़ी क्षेत्र के एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष गौरव अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस पूछती है कि क्या यही अच्छे दिन हैं। जब देश की जनता महंगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार सहित कई समस्याओं से परेशान है और भाजपा सरकार जनता को अपने झूठे वादों से गुमराह करने में लगी है। इस मौके पर पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला तथा पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, पालिका सभासद प्रताप पंवार, दर्शन सिंह रावत, पूर्व सभाषद शिवानी भारती आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: Citizenship Amendment Act: एनएसयूआइ ने मशाल जुलूस निकाल केंद्र सरकार का किया विरोध