विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा का बूथ संपर्क अभियान पांच सितंबर तक

By BhanuEdited By:
Published: Wed, 29 Aug 2018 10:29 AM (IST)Updated: Wed, 29 Aug 2018 12:17 PM (IST)

भाजपा बूथ संपर्क अभियान के लिए महानगर के प्रमुख कार्यकर्ताओं को बूथ संपर्क अभियान की जिम्मेदारी सौंपेगी। यह अभियान पांच सितंबर तक चलेगा।

भाजपा का बूथ संपर्क अभियान पांच सितंबर तक
भाजपा का बूथ संपर्क अभियान पांच सितंबर तक

देहरादून, [जेएनएन]: भाजपा बूथ संपर्क अभियान के लिए महानगर के प्रमुख कार्यकर्ताओं को बूथ संपर्क अभियान की जिम्मेदारी सौंपेगी। यह अभियान पांच सितंबर तक चलेगा। इस दौरान बूथ लेवल पर सरकार की उपलब्धियों का भी प्रचार-प्रसार होगा। 

महानगर में आयोजित भाजपा की बैठक में बूथ संपर्क महाभियान पर चर्चा हुई। भाजपा महानगर अध्यक्ष विनय गोयल ने कहा कि 20 अगस्त से चलने वाला अभियान पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के चलते स्थगित हो गया था। 

अब अभियान पांच सितंबर तक चलेगा। इसके लिए वार्ड स्तर पर पार्टी 22 कार्य स्वयं सहायता समूह के माध्यम से कराएगी। क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं से संपर्क कर उनकी जानकारी जुटाएगी। बूथ पर स्मार्ट फोन धारक, बाइक धारक,जीते हारे नेताओं,आदि से संपर्क करेगी। 

उन्होंने कहा कि एक जनवरी 2019 तक जिन नवयुवक व नवयुवती जिनकी उम्र 18 वर्ष पूरी हो गई है, उन्हें पार्टी मतदाता बनाएगी। साथ ही आठ सितंबर तक सभी शक्ति केंद्र विस्तार को कार्यों का विवरण वाली पुस्तिका को पूर्ण करके महानगर कार्यालय में जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। 

इस दौरान 15 सितंबर को होने वाली राज्य स्तरीय बैठक पर भी चर्चा हुई। बैठक में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू, प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, आदि बड़े नेता शामिल होने की जानकारी दी गई। इस मौके पर विनोद रांगड़, आदित्य चौहान, सीताराम भट्ट, पुनीत मित्तल, राजीव उनियाल, विशाल गुप्ता, आकाश रस्तोगी, रंजीत भंडारी, चरण सिंह,आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: युवा कांग्रेस की मांग, राफेल डील की हो उच्च स्तरीय जांच

यह भी पढ़ें: 30 अगस्‍त को प्रधानमंत्री आवास का घेराव करेंगे कांग्रेस कार्यकर्ता

यह भी पढ़ें: कैबिनेट बैठक: अब उत्तराखंड में सभी को मुफ्त चिकित्सा 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।