विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 10, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा के खाते में गई ऋषिकेश नगर निगम के वार्ड तीन की सीट, प्रियंका जीती

By BhanuEdited By:
Updated: Wed, 10 Jul 2019 12:23 PM (IST)

नगर निगम वार्ड संख्या तीन दुर्गा मंदिर क्षेत्र के उपचुनाव में पार्षद की सीट भाजपा के खाते में गई। भाजपा प्रत्याशी प्रियंका यादव ने कांग्रेस प्रत्याशी श्यामा को 356 मतों से पराजित

भाजपा के खाते में गई ऋषिकेश नगर निगम के वार्ड तीन की सीट, प्रियंका जीती
भाजपा के खाते में गई ऋषिकेश नगर निगम के वार्ड तीन की सीट, प्रियंका जीती

ऋषिकेश, जेएनएन। नगर निगम वार्ड संख्या तीन दुर्गा मंदिर क्षेत्र के उपचुनाव  में पार्षद की सीट भाजपा के खाते में गई। भाजपा प्रत्याशी प्रियंका यादव ने कांग्रेस प्रत्याशी श्यामा को 356 मतों से पराजित किया। 

सोमवार को हुए मतदान में कुल 1535 लोगों ने मताधिकार का उपयोग किया था। आज तहसील में मत गणना केंद्र बनाया गया। मतगणना के बाद परिणाम घोषित कर दिए गए। इसमें भाजपा की प्रियंका यादव को 923 और कांग्रेस प्रत्याशी श्यामा 567 मत मिले। 37 मत निरस्त किए गए। आठ लोगों ने नोटा का प्रयोग किया। 

सात माह पूर्व जब नगर निगम के चुनाव हुए थे तो भाजपा प्रत्याशी प्रियंका करीब डेढ़ सौ मत से कांग्रेस प्रत्याशी रीना गुप्ता से चुनाव हार गई थीं। प्रियंका यादव ने रीना गुप्ता के जाति प्रमाण पत्र को चुनौती दी थी। 

इसके बाद जिलाधिकारी ने स्क्रीनिंग कमेटी को जांच सौंपी थी और रीना गुप्ता का जाति प्रमाण पत्र फर्जी पाया गया था। इस पर वार्ड तीन का पार्षद पद रिक्त किया गया था। इस दौरान मतगणना केंद्र के बाहर काफी पुलिस तैनात की गई थी।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड की 7491 ग्राम पंचायतें होंगी प्रशासकों के हवाले, अधिसूचना जारी

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी के निर्देश के बाद आगे की जिम्मेदारी निभाने को तैयार हरीश रावत

यह भी पढ़ें: शराब के बॉटलिंग प्लांट को लेकर सीएम का पलटवार, बैकफुट पर कांग्रेस