विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 03, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

त्रिपुरा में पीएम के विकास के एजेंडे और शाह के कुशल नेतृत्व की जीत: सीएम

By Sunil NegiEdited By:
Published: Sat, 03 Mar 2018 01:45 PM (IST)Updated: Sun, 04 Mar 2018 09:12 AM (IST)

सीएम ने इस जीत के लिए भाजपा के समस्‍त कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई दी। साथ ही कहा यह पीएम नरेंद्र ...और पढ़ें

त्रिपुरा में पीएम के विकास के एजेंडे और शाह के कुशल नेतृत्व की जीत: सीएम
त्रिपुरा में पीएम के विकास के एजेंडे और शाह के कुशल नेतृत्व की जीत: सीएम

देहरादून, [जेएनएन]: त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में बंपर जीत पर उत्‍तराखंड भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्‍न का माहौल है। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस जीत के लिए भाजपा के समस्‍त कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई दी। साथ ही कहा यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास के एजेंडे और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के कुशल नेतृत्व की जीत है।

पूर्वोत्तर के तीन राज्यों आए चुनावी नतीजों ने देश के सियासी नक्शे को बदल दिया। त्रिपुरा में बीते 25 साल से लगातार सरकार चला रहे लेफ्ट के किले को भाजपा ने ढहा दिया। देश में ऐसा पहली बार हुआ है जब भाजपा ने लेफ्ट की मजबूत पकड़ वाले राज्य में उसे सत्ता से बाहर कर दिया।

यहां राजधानी देहरादून स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय में जश्‍न का माहौल है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल की थाप नाच कर खुशी का इजहार किया। इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि पूर्वोत्तर की यह जीत भारत की राजनीति में स्वर्णाक्षरों में दर्ज हो गई है।

यह भी पढ़ें: सीएम का विरोध करने जा रहे कांग्रेसी गिरफ्तार, अस्थाई जेल भेजा

यह भी पढ़ें: उप्र की 61 ग्रामसभा को उत्तराखंड में शामिल करने के प्रयास जारी: हरक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।