विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड की एक राज्यसभा सीट पर चुनाव के लिए भाजपा में तेज हुआ मंथन, नरेश बंसल के उत्तराधिकारी पर नजर

Published: Tue, 22 Sep 2026 09:02 PM (IST)

उत्तराखंड में नवंबर माह में रिक्त हो रही राज्यसभा की एक सीट के लिए भाजपा में मंथन प्रारंभ हो गया ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून। उत्तराखंड में आगामी नवंबर माह में रिक्त हो रही राज्यसभा की एक सीट किसे मिलेगी, इसे लेकर भाजपा में मंथन प्रारंभ हो गया है। इस सीट पर वर्तमान में काबिज पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष रहे नरेश बंसल का छह वर्ष का कार्यकाल 25 नवंबर, 2026 को पूरा हो रहा है।

निर्वाचन आयोग ने चुनाव का कार्यक्रम जारी किया है। इस सीट के लिए 16 अक्टूबर को चुनाव होगा, जबकि 29 सितंबर से नामांकन आरंभ होंगे। राज्यसभा में इस बार भेजा जाएगा, इसे लेकर तस्वीर अगले कुछ दिनों में साफ होगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के स्तर पर विचार-विमर्श के बाद इस संबंध में अंतिम निर्णय पार्टी हाईकमान को ही लेना है। मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष इस संबंध में दिल्ली का दौरा कर सकते हैं।

19 अक्टूबर तक पूरी होगी चुनाव प्रक्रिया

प्रदेश में राज्यसभा की तीन सीट हैं। इनमें से एक सीट 25 नवंबर, 2026 को रिक्त हो जाएगी। राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल इस सीट पर नवंबर, वर्ष 2020 में निर्विरोध निर्वाचित हुए थे। निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार 29 सितंबर को इस चुनाव के लिए अधिसूचना जारी की जाएगी।

इसके साथ ही नामांकन प्रारंभ हो जाएंगे। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि छह अक्टूबर निर्धारित की गई है, जबकि नामांकन पत्रों की जांच सात अक्टूबर को होगी। नाम वापसी की अंतिम तिथि नौ अक्टूबर है।

प्रदेश में राज्यसभा की एक सीट के लिए चुनाव 16 अक्टूबर को सुबह नौ बजे से सायं चार बजे तक होगा। मतगणना 16 अक्टूबर को सायं पांच बजे तक होगी और 19 अक्टूबर तक चुनाव प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाएगी।

सीएम धामी व प्रदेश अध्यक्ष भट्ट के साथ बैठक करेगा केंद्रीय नेतृत्व

उधर, निर्वाचन आयोग की ओर से कार्यक्रम जारी होने के साथ ही भाजपा में रिक्त होने जा रही एक सीट भरने को लेकर मंथन चल रहा है। अगले वर्ष विधानसभा चुनाव भी होने हैं।

ऐसे में रिक्त हो रही सीट पर क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन को साधा जाएगा या संगठन के पाले में यह सीट जाएगी, इसे लेकर पार्टी के भीतर सुगबुगाहट दिख रही है। चर्चा यह भी है कि पार्टी वर्तमान में राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल के नाम पर दोबारा विचार कर सकती है।

बंसल पार्टी के राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष रहे हैं। इस सीट पर प्रत्याशी चयन को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के साथ भाजपा हाईकमान की शीघ्र बैठक होगी। पार्टी अगले विधानसभा चुनाव के समीकरण के दृष्टिगत प्रत्याशी चयन में चौंका भी सकती है।

उत्तराखंड के कोटे में हैं राज्यसभा की तीन सीट

उत्तराखंड से वर्तमान में नरेश बंसल के अलावा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट एवं डा. कल्पना सैनी राज्यसभा सदस्य हैं। महेंद्र भट्ट 20 फरवरी, 2024 में राज्यसभा सदस्य के रूप में निर्विरोध निर्वाचित हुए।

यह भी पढ़ें- देहरादून के चार सिद्धपीठों का दर्शन कर बोले हरीश रावत, आगामी विस चुनाव में पार्टी का निर्णय सर्वोपरि

उनका कार्यकाल दो अप्रैल, 2030 तक है। डा. कल्पना सैनी पांच जुलाई, 2022 को राज्यसभा सदस्य निर्वािचत घोषित की गईं। उनका कार्यकाल चार जुलाई, 2028 को पूरा होगा।

यह भी पढ़ें- देहरादून: फर्जी दस्तावेजों से एमबीबीएस दाखिला रैकेट का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार