विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Citizenship Amendment Act: विकासनगर में सीएए के समर्थन में भाजपा ने निकाली रैली

By BhanuEdited By:
Updated: Mon, 06 Jan 2020 09:49 AM (IST)

विकास नगर में नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में भाजपा ने रैली निकाली। रैली में क्षेत्र के तमाम भाजपा कार्यकर्ताओं व नेताओं ने कानून के प्रति लोगों को जागरूक किया।

Citizenship Amendment Act: विकासनगर में सीएए के समर्थन में भाजपा ने निकाली रैली
Citizenship Amendment Act: विकासनगर में सीएए के समर्थन में भाजपा ने निकाली रैली

देहरादून, जेएनएन। विकास नगर में नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में भाजपा ने रैली निकाली। रैली में क्षेत्र के तमाम भाजपा कार्यकर्ताओं व नेताओं ने कानून के प्रति लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कहा सीएए के नाम पर राजनीति करने से कांग्रेस को बाज आना चाहिए।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भाजपा ने विकासनगर में नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में रैली निकाली। लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कहा सीएए में किसी भारतीय के विरुद्ध किसी प्रकार के कड़े कदम उठाने की कोई व्यवस्था नहीं है। कानून को लेकर कांग्रेस पार्टी लगातार दुष्प्रचार करके देश का माहौल खराब कर रही है। 

उन्होंने नानकमता गुरुद्वारे की हाल की घटना का जिक्र करते हुए कहा आसपास के कई देशों में अल्पसंख्यक के तौर पर रहने वाले सिख, इसाई व हिंदू धर्म के लोगों पर अत्याचार किए जाने की घटनाएं आमतौर पर सुनने को मिलती रहती हैं। ऐसे में कानून के माध्यम से पीडि़त लोगों की मदद की जा सकेगी। 

उन्होंने कहा कांग्रेस जानबूझकर कानून का भ्रामक प्रचार करके राजनीतिक लाभ उठाने का कार्य कर रही है। ब्लॉक प्रमुख जसविंदर सिंह बिटटु ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून से किसी का अहित होने वाला नहीं है, लेकिन विपक्षी भ्रमित करने का काम कर रहे हैं।

रैली में पूर्व विधायक कुलदीप कुमार, नगर पालिका अध्यक्ष शांति जुंवाठा, धनदेश उनियाल, सूरत सिंह, प्रेमचंद जैन, अरुण मित्तल, पंकज शर्मा आदि शामिल रहे।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जन जागरण

सेलाकुई क्षेत्र के ग्राम सभा अटकफार्म में सुद्धोवाला मंडल अध्यक्ष सुखदेव फरस्वाण के नेतृत्व में जन जागरण अभियान चलाया गया। नागरिकता संशोधन विधेयक की जानकारी देने के लिए चलाए गए अभियान में कार्यकर्ताओं ने कानून को लेकर विपक्षी दलों पर भ्रामक प्रचार करने का आरोप लगाते हुए कानून को समझने व जानने की आवश्यकता पर जोर दिया। 

यह भी पढ़ें: Citizenship Amendment Act: मुंह पर काली पट्टी और हाथ में रस्सी बांध किया सीएए के खिलाफ प्रदर्शन

मंडल अध्यक्ष ने ग्रामीणों से कानून का समर्थन करने की अपील भी की। अभियान में ताराचंद, हरीश चौहान, भूपेंद्र नेगी, नत्थी रावत, महावीर नेगी, तीर्थ ङ्क्षसह चौहान, संजय रावत, राम ङ्क्षसह कमल मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: Citizenship Amendment Act: मुंह पर काली पट्टी और हाथ में रस्सी बांध किया सीएए के खिलाफ प्रदर्शन