विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 14, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपाइयों ने राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी का पुतला फूंका

By Sunil NegiEdited By:
Published: Fri, 14 Dec 2018 04:54 PM (IST)

भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष श्याम पंत के नेतृत्व में एस्‍लेहाल चौक पर राहुल गांधी व कांग्रेस पार्टी का पुतला दहन किया गया।

भाजपाइयों ने राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी का पुतला फूंका
भाजपाइयों ने राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी का पुतला फूंका

देहरादून, जेएनएन। युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष श्याम पंत के नेतृत्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने एस्‍लेहाल चौक पर राहुल गांधी व कांग्रेस पार्टी का पुतला दहन किया गया। श्याम पंत ने राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि जिस प्रकार से पिछले कुछ महीनों से राहुल पूरे देश भर में घूम घूम कर मोदी सरकार के खिलाफ राफेल विमान सौदे पर देश की जनता को भ्रमित एवं गुमराह करने का काम कर रहे थे। उसे आज सुप्रीम कोर्ट द्वारा सिरे से खारिज कर दिया गया।

राहुल गांधी द्वारा लगाए गए सभी आरोप झूठे करार दे दिए गए। श्याम पंत ने आगे कहा  कि राहुल गांधी को देश की जनता से तत्काल माफी मांगनी चाहिए और जिस प्रकार से उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया उन्हें यह बताना चाहिए की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में हुए बोफोर्स घोटाले में चोर कौन था।

पुतला फूंकने वालों में जितेंद्र रावत, मोनी प्रदीप, आनंद कृष्णा राठौर, राजकुमार तिवारी राहुल चौहान दीपक सकलानी अमित राणा हिमांशु गोगिया सागर सोनकर बंटी गोसाई अखिलेश भारती देव रावत पवन गॉड महिमा नंद डौंडी आदि उपस्थित रहे

यह भी पढ़ें: कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव धर्माणी बोले, जनता को जुमलेबाजी नहीं; विकास चाहिए

यह भी पढ़ें: सपा प्रदेश अध्यक्ष ने निष्कासित किए तीन पदाधिकारी, अखिलेश यादव ने किए बहाल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।