विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 25, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा की जीत की बुनियाद होंगी केंद्र की योजनाएं, बूथ लेवल पर करें काम

By Edited By:
Published: Fri, 25 Jan 2019 03:00 AM (IST)Updated: Fri, 25 Jan 2019 11:52 AM (IST)

केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत ने कहा कि लोकसभा चुनाव की जीत में पन्ना प्रमुखों की भागीदारी अहम रहेगी। इसके लिए ...और पढ़ें

भाजपा की जीत की बुनियाद होंगी केंद्र की योजनाएं, बूथ लेवल पर करें काम
भाजपा की जीत की बुनियाद होंगी केंद्र की योजनाएं, बूथ लेवल पर करें काम

देहरादून, जेएनएन। केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत ने कहा कि लोकसभा चुनाव की जीत में पन्ना प्रमुखों की भागीदारी अहम रहेगी। इसके लिए वे अभी से बूथ लेवल पर काम करना शुरू कर दें। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव की जीत में केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां अस्त्र-शस्त्र का काम करेंगीं। इसमें केंद्र की 125 जन कल्याणकारी योजनाएं मील का पत्थर साबित होंगीं। 

परेड ग्राउंड स्थित भाजपा महानगर में त्रिशक्ति सम्मेलन और लोकसभा चुनाव की तैयारी बैठक में केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत शामिल हुए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वित्तीय अनुशासन के कारण ही आर्थिक दृष्टि से भारत ने फ्रांस को पीछे कर छठा स्थान हासिल किया है। 

उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र से लेकर राज्य सरकारों ने भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। इससे कांग्रेस परेशान है। पांच साल में कांग्रेस भाजपा पर एक भी भ्रष्टाचार का आरोप लगाने में सफल नहीं हो पाई। उन्होंने कहा कि विपक्ष का गठबंधन पूरी तरह से अपवित्र है। 

मंच पर कुछ और मंच से बाहर कुछ बयान दिए जा रहे हैं। एक-दूसरे को फूटी आंख नहीं देखने वालों का गठबंधन सिर्फ चुनावी स्टंट है। इसके जवाब में भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को तैयार रहना होगा। 

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि पीएम मोदी पूरे देश को परिवार मानते हैं। जबकि कांग्रेस केवल एक परिवार की पार्टी है। कांग्रेस में जहा मा सब कुछ, बेटा अध्यक्ष तो बेटी महासचिव है। समर्पण दिवस 11 फरवरी को प्रदेश में 11 फरवरी को पंडित दीनदयाल की याद में समर्पण दिवस मनाया जाएगा। 

इस दौरान मोदी एप पर पांच रुपये या इससे अधिक डाल सकते हैं। इसके अलावा 15 से 25 फरवरी मेरा परिवार भाजपा परिवार के अंतर्गत घर-घर जाकर स्टीकर व झडे लगाए जाने हैं। इसी दौरान कमल ज्योति योजना की जानकारी भी दी जाएगी। 

बैठक में महापौर सुनील उनियाल गामा, सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, विधायक गणेश जोशी, उमेश शर्मा काऊ, खजान दास, विनोद चमोली, महानगर अध्यक्ष विनय गोयल, महामंत्री राजेंद्र ढिल्लो, युवा मोर्चा अध्यक्ष श्याम पंत, महामंत्री राजेश रावत, राजीव उनियाल समेत अन्य मौजूद रहे।

राहुल की उलटी गिनती शुरू 

केंद्रीय मंत्री गहलोत ने कहा कि प्रियंका गांधी को आगे करने से साफ है कि राहुल गांधी खुद को असफल मान रहे हैं। प्रियंका के आने के बाद राहुल की उलटी गिनती शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि चेहरे से नहीं बल्कि नीति और नीयत से सफलता मिलती है। 

ढिल्लो को त्रिशक्ति की जिम्मेदारी 

भाजपा महानगर अध्यक्ष विनय गोयल ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए ऋतु गुप्ता को महानगर उपाध्यक्ष, अनिल चमोली एवं दिनेश सेमवाल को मंत्री पद पर मनोनीत किया है। इधर, प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने महामंत्री राजेंद्र ढिल्लो को त्रिशक्ति सम्मेलन के लिए प्रचार-प्रसार और साहित्य के प्रभार की जिम्मेदारी सौंपी है।

यह भी पढ़ें: भाजपा में नहीं चलेगा सिटिंग-गेटिंग फार्मूला, जिताऊ चेहरे पर खेलेगी दांव

यह भी पढ़ें: भाजपा नेताओं ने किया कांग्रेस पर हमला, लगाए ये आरोप  

यह भी पढ़ें: केंद्रीय मंत्री गहलोत बोले, हर मंत्रालय में दस फीसद पदों की बढ़ोतरी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।