Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 02, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    त्रिवेंद्र सरकार को काम के पूरे नंबर दे गए अमित शाह

    By Edited By:
    Updated: Sun, 03 Feb 2019 09:12 AM (IST)

    उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव का शंखनाद करने पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार को पूरे नंबर दिए। ...और पढ़ें

    त्रिवेंद्र सरकार को काम के पूरे नंबर दे गए अमित शाह
    त्रिवेंद्र सरकार को काम के पूरे नंबर दे गए अमित शाह

    देहरादून, राज्य ब्यूरो। उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव का शंखनाद करने पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार को पूरे नंबर दिए। कार्यकर्ताओं के त्रिशक्ति सम्मेलन में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने सरकार की भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति की सराहना की। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार परभ्रष्टाचार के कोई आरोप नहीं हैं।

    त्रिवेंद्र सरकार प्रदेश के विकास कार्यो को फास्ट ट्रेक पर आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को केंद्र के साथ ही प्रदेश सरकार की नीतियों को जनता का पहुंचाने का आह्वान किया। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का इस वर्ष उत्तराखंड का यह पहला दौरा था। उम्मीद की जा रही थी कि शाह इस दौरान सरकार के कामकाज की समीक्षा कर सकते हैं। 

    इस कड़ी में त्रिशक्ति सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे अमित शाह ने प्रदेश सरकार के कामकाज की तारीफ भी की। उन्होंने भ्रष्टाचार पर नकेल कसने के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को साधुवाद दिया। शाह ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार में एक पैसे का भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं है। ऐसे में भाजपा कार्यकर्ताओं को नजरें झुकाने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि उन्हें पूरे मनोयोग से से जनता के बीच जाकर प्रदेश व केंद्र सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए भाजपा के पक्ष में वोट डालने की अपील करनी चाहिए। 

    प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई अटल आयुष्मान योजना में प्रदेश के 27 लाख परिवारों को जोड़ने का जिक्र भी उन्होंने अपने संबोधन में कर सरकार की तारीफ की। प्रदेश में केंद्र सरकार के सहयोग से किए जा रहे विकास कार्यो का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों में डबल इंजन का नारा दिया था। त्रिवेंद्र सरकार केंद्र के सहयोग से प्रदेश के विकास को फास्ट ट्रेक पर लेकर जा रही है। 

    खबरें और भी

    प्रदेश सरकार देवभूमि को मॉडल राज्य बनाने की ओर अग्रसर है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात के दौरान संगठन के जरिये दिए गए कार्यक्रमों पर अधिक फोकस किया। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने संबोधन में सरकार की खुले मन से तारीफ कर फिलहाल प्रदेश के नेतृत्व पर पूरा विश्वास जताया।

    यह भी पढ़ें: अमि‍त शाह बोले, जल्‍द बनाएंगे राम मंदिर, कांग्रेस अपना स्टैंड बताए

    यह भी पढ़ें: भाजपा और कांग्रेस के खिलाफ धार्मिक स्थलों पर धरना देगा उक्रांद