विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 17, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्तराखंड में भाजपा बनाएगी दो लाख से अधिक नए सदस्य

By Edited By:
Updated: Tue, 18 Jun 2019 04:45 PM (IST)

भाजपा उत्तराखंड में दो लाख से अधिक नए सदस्य बनाएगी। इसके लिए आगामी छह जुलाई से सदस्यता अभियान आरंभ किया जाएगा।

उत्तराखंड में भाजपा बनाएगी दो लाख से अधिक नए सदस्य
उत्तराखंड में भाजपा बनाएगी दो लाख से अधिक नए सदस्य

देहरादून, राज्य ब्यूरो। भाजपा उत्तराखंड में दो लाख से अधिक नए सदस्य बनाएगी। इसके लिए आगामी छह जुलाई से सदस्यता अभियान आरंभ किया जाएगा।

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ. देवेंद्र भसीन ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के निर्देशों के क्रम में भाजपा की वर्तमान सदस्यता में 20 प्रतिशत से ज्यादा नए सदस्य जोड़े जाएंगे। भाजपा की उत्तराखंड में 10 लाख से ज्यादा सत्यापित सदस्यता है। ऐसे में दो लाख से ज्यादा नए सदस्य बनाए जाने हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सदस्यता प्रमुख शिवराज सिंह चौहान ने उत्तराखंड में प्रदेश महामंत्री व विधायक खजानदास को सदस्यता प्रमुख बनाया है। किसान मोर्चा के प्रदेश संयोजक खिलेंद्र चौधरी सह सदस्यता प्रमुख मनोनीत किए गए हैं। सोमवार को भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित प्रदेशों के सदस्यता प्रमुखों व सह प्रमुखों की बैठक में उत्तराखंड से खजानदास व खिलेंद्र चौधरी शामिल हुए।

उन्होंने बताया कि प्रदेश स्तर पर जिला सदस्यता प्रमुख व सह प्रमुख तथा मंडल सदस्यता प्रमुख व सह प्रमुख नियुक्त किए जा रहे हैं। नया सदस्यता अभियान छह जुलाई से शुरू होगा और 10 अगस्त तक चलेगा। इसके बाद सक्रिय सदस्यता अभियान आरंभ किया जाएगा, जिसे 31 अगस्त तक पूरा किया जाएगा। सदस्यता अभियान के अंतर्गत सदस्यता सर्वव्यापी व सर्वस्पर्श होगी और सभी धर्म, वर्ग व जाति के लोग सदस्य बनाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: सरकार की सबसे अधिक मेहर मुख्यमंत्री की विधानसभा में बरसी, यहां 62 करोड़ के कार्य हुए मंजूर

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड को जल्द मिलेंगे तीन नगर निगम, पढ़िए पूरी खबर

यह भी पढ़ें: सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत बोले, प्रयागराज से भव्य होगा हरिद्वार महाकुंभ

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप