विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 26, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा ने शुरू की निकाय चुनाव प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया

By BhanuEdited By:
Published: Mon, 26 Mar 2018 11:53 AM (IST)

भाजपा ने आगामी नगर निकाय चुनाव के लिए प्रत्याशी चयन की कवायद आरंभ कर दी है। इसके लिए रायशुमारी लेने ...और पढ़ें

भाजपा ने शुरू की निकाय चुनाव प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया
भाजपा ने शुरू की निकाय चुनाव प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया

देहरादून, [राज्य ब्यूरो]: भाजपा ने आगामी नगर निकाय चुनाव के लिए प्रत्याशी चयन की कवायद आरंभ कर दी है। इस कड़ी में प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने निकाय चुनावों की दृष्टि से नगर पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष एवं नगर निगम के महापौर पद के प्रत्याशियों के लिए रायशुमारी करने को प्रत्येक जिले में टीमों का गठन कर दिया है। ये टीमें 29 व 30 मार्च को जिलों में जाकर कार्यकर्ताओं की राय के मुताबिक संभावित प्रत्याशियों की सूची तैयार कर प्रदेश नेतृत्व को सौंपेंगी।

प्रदेश में अगले महीने, यानी अप्रैल में नगर निकाय चुनाव प्रस्तावित हैं। उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव में पार्टी के जोरदार प्रदर्शन ने उत्तराखंड के समक्ष भी इसे दोहराने की चुनौती पेश कर दी है। 

लिहाजा, भाजपा निकायों में परचम फहराने के लिए अपनी तरफ से कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती। इस कड़ी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने निकाय अध्यक्षों व महापौर पद के दावेदारों के नाम पर रायशुमारी शुरू कर दी है। इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष ने जिलावार टीमों का गठन कर दिया है।

जिलों में जाने वाली टीमें

उत्तरकाशी-महेंद्र भट्ट, कुसुम कंडवाल, अतर सिंह तोमर।

टिहरी-कुलदीप कुमार, नीलम सहगल, रामसुंदर नौटियाल।

पौड़ी-खजानदास, खिलेंद्र चौधरी, शकुंतला जगवाण।

चमोली-राजेंद्र अंथवाल, विनोद कंडारी, धीरेंद्र चौहान।

रुद्रप्रयाग-ज्ञान सिंह नेगी, रामकिशन सिंह रावत, खेम सिंह चौहान।

देहरादून जिला-विनय रुहेला, श्यामवीर सिंह सैनी, धनश्याम नौटियाल।

हरिद्वार-ज्योति प्रसाद गैरोला, विरेंद्र सिंह बिष्ट, उमेश अग्रवाल, सुरेंद्र सिंह चौहान।

ऊधमसिंह नगर-केदार जोशी, अश्वनी कौशिक, बलवंत सिंह भौर्याल, पुनीत मित्तल।

नैनीताल-पुष्कर सिंह धामी, राजकुमारी गिरी, सुरेश परिहार।

अल्मोड़ा-राजू भंडारी, समीर आर्य, मनोज पाठक, गणेश ठुकराठी।

बागेश्वर-आशीष गुप्ता, बीना आर्य, प्रकाश हर्बोला।

पिथौरागढ़-गजराज सिंह बिष्ट, नवीन दुम्का, रमेश बहुगुणा।

चंपावत-कैलाश शर्मा, ममता पलड़िया, उत्तम दत्ता।

यह भी पढ़ें: किशोर उपाध्याय ने उमा भारती पर साधा निशाना

यह भी पढ़ें: थोड़ी सी शर्म है तो माफी मांगे कांग्रेस: मुन्ना सिंह

यह भी पढ़ें: तीन तलाक पर बोले बुखारी, मुस्लिम महिलाओं से झूठी हमदर्दी दिखा रही मोदी सरकार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।