Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 02, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भट्ट का कार्यकाल सालभर बढ़ा

    By Edited By:
    Updated: Thu, 03 Jan 2019 11:38 AM (IST)

    भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया गया है। अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने ...और पढ़ें

    लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भट्ट का कार्यकाल सालभर बढ़ा
    लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भट्ट का कार्यकाल सालभर बढ़ा

    देहरादून, राज्य ब्यूरो। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया गया है। अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने यह फैसला लिया है। इसकी घोषणा गत वर्ष केरल के कोझिकोड में हुई भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने की थी। 

    भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकाल तीन वर्ष निर्धारित है। मौजूदा अध्यक्ष अजय भट्ट ने एक जनवरी 2016 को प्रदेश भाजपा की कमान संभाली थी। इस लिहाज से एक जनवरी 2019 को उनका कार्यकाल खत्म गया, लेकिन पार्टी नेतृत्व ने इसे एक साल आगे बढ़ा दिया है। 

    दरअसल, भाजपा इस समय अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी हुई है। इसे देखते हुए कोझिकोड में हुई भाजपा की पिछली राष्ट्रीय कार्यसमिति में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने यह एलान किया कि सभी प्रदेश अध्यक्षों का कार्यकाल सालभर के लिए बढ़ाया जाएगा। इसी कड़ी में भट्ट का कार्यकाल भी बढ़ाया गया है।

    यह भी पढ़ें: धर्मपुर विधायक ने किया दो करोड़ के कार्यो का शिलान्यास

    यह भी पढ़ें: जल्द भरे जाएंगे त्रिवेंद्र सरकार में मंत्रिमंडल के रिक्त दो पद

    यह भी पढ़ें: सीएम बोले, कांग्रेस ने देश की सुरक्षा से किया खिलवाड़

    खबरें और भी