विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पंचायत चुनावः भाजपा ने इस ब्लॉक की तीनों सीटों पर किया कब्जा Dehradun News

By BhanuEdited By:
Updated: Thu, 07 Nov 2019 09:09 AM (IST)

डोईवाला विकासखंड में हुए पंचायत चुनाव में भाजपा ने प्रमुख के बाद उपप्रमुख व कनिष्ठ प्रमुख की तीनों सीटों पर जीत दर्ज कर परचम फहराया है।

पंचायत चुनावः भाजपा ने इस ब्लॉक की तीनों सीटों पर किया कब्जा Dehradun News
पंचायत चुनावः भाजपा ने इस ब्लॉक की तीनों सीटों पर किया कब्जा Dehradun News

देहरादून, जेएनएन। डोईवाला विकासखंड में हुए पंचायत चुनाव में भाजपा ने प्रमुख के बाद उपप्रमुख व कनिष्ठ प्रमुख की तीनों सीटों पर जीत दर्ज कर परचम फहराया है। एआरओ नमित रमोला ने निर्वाचित तीनों प्रत्याशियों की जीत की घोषणा के बाद प्रमाण पत्र भी दिए।

डोईवाला ब्लॉक प्रमुख पद पर भगवान सिंह पोखरियाल को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। उप प्रमुख के पद पर हुए चुनाव में 28 मत पाकर भाजपा प्रत्याशी शिवा गिरी निर्वाचित घोषित किए गए। उनके प्रतिद्वंदी मोनिका राणा को आठ व उत्तरा देवी को तीन मत ही प्राप्त हुए। 

कनिष्ठ उपप्रमुख पद  में भी भाजपा के विनोद राणा को निर्वाचित घोषित किया गया। उन्हें 27 वोट मिले। उनके प्रतिद्वंदी आशीष सिह को नौ व विजय कुमार शर्मा को चार मत मिले। भाजपा के तीनों प्रत्याशियों की विजय की घोषणा के बाद भाजपाइयों ने खुशी में डोईवाला नगर में जुलूस निकाला। 

विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल व मुख्यमंत्री के ओएसडी धीरेंद्र पंवार ने विजयी प्रत्याशियों को मिठाई खिलाकर व फूलमाला से स्वागत व बधाई भी दी। डोईवाला विकासखंड में शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हो जाने के बाद स्थानीय प्रशासन व पुलिस प्रशासन ने भी राहत की सांस ली। 

विजयी प्रत्याशियों ने मनाया जीत का जश्न

डोईवाला विकासखंड में ब्लॉक प्रमुख पद पर भगवान सिंह पोखरियाल के निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख बनने के बाद उपप्रमुख पद पर शिवा गिरी व कनिष्ठ उपप्रमुख पद पर विनोद राणा की जीत की घोषणा एआरओ नमित रमोला ने की। इसके बाद आतिशबाजी नारेबाजी व फूल मालाओं के बीच कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक परिसर के बाद जोरदार नारेबाजी भी की। 

यह भी पढ़ें: Uttarakhand panchayat election result: ब्लॉकों में भाजपा का दबदबा, कांग्रेस पिछड़ी

इस मौके पर मुख्यमंत्री के ओएसडी धीरेंद्र पंवार, संदीप गुप्ता, करण वोहरा, बलवीर सिंह चौहान, देवेंद्र सिंह नेगी, रामेश्वर लोधी, राजेंद्र तडियाल, दिनेश सजवाण, प्रदीप नेगी, मनोज, सुशील वर्मा, रोहित क्षेत्री, कृष्णा जोशी, अनीता राणा, बलवीर पोखरियाल आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: बगावत पर चार क्षेत्र पंचायत सदस्यों समेत सात भाजपा से निष्कासित