विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजयुमो की ऋषिकेश मंडल कार्याकरिणी का विस्तार, इनको मिला दायित्व

By Raksha PanthariEdited By:
Published: Mon, 08 Oct 2018 02:39 PM (IST)Updated: Tue, 09 Oct 2018 08:25 AM (IST)

भाजपा युवा मोर्चा की ऋषिकेश मंडल कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। लोकसभा चुनाव को देखते हुए विस्तार किया गया।

भाजयुमो की ऋषिकेश मंडल कार्याकरिणी का विस्तार, इनको मिला दायित्व
भाजयुमो की ऋषिकेश मंडल कार्याकरिणी का विस्तार, इनको मिला दायित्व

ऋषिकेश, [जेएनएन]: भारतीय जनता युवा मोर्चा ने ऋषिकेश में कार्यकारिणी का विस्तार किया है। जिसमें मंत्रिमंडल के साथ-साथ मीडिया प्रभारी और विधि संयोजक की भी नियुक्ति की गई है। 

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने बैठक का आयोजन कर ऋषिकेश मंडल कार्यकारिणी का विस्तार किया। इसके साथ ही आगामी नगर निगम और लोकसभा चुनाव के मद्देनजर तैयारियों पर चर्चा की गई। इस मौके पर मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अंकित पांडेय ने बताया कि भाजपा युवा मोर्चा की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। जिसमें रोशन कुमार, राम प्रवेश साहनी, सूरज शर्मा, रूपेश खैरवाल को मंडल मंत्री नियुक्त किया गया है।

कार्यकारिणी में अंकुर प्रजापति को कोषाध्यक्ष और रजत कुमार को मीडिया प्रभारी बनाया गया है। इसके साथ ही राम साहनी, दीपक कुमार, व अन्य तीन को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। जबकि अरविंद भंडारी को सोशल मीडिया संयोजक, विपिन को आइटी संयोजक, विल्लव बनर्जी को विधि संयोजक, प्रवीन रावत को खेल प्रकोष्ठ संयोजक, विजय ठाकुर को शिक्षा प्रकोष्ठ संयोजक, मनोज गुप्ता को स्वच्छता संयोजक, आशु तिवारी को संस्कृति संयोजक नियुक्त किया गया।

यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले, 'ऊर्जा' का स्रोत है उत्तराखंड

यह भी पढ़ें: इन्वेस्टर्स समिट: पारंपरिक छवि में बदलाव के मुहाने पर देवभूमि 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।