यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Coronavirus: दून में करना है प्रवेश, तो साथ लाएं कोरोना वायरस नेगेटिव का प्रमाण
Coronavirus सरे राज्यों से आने वाले जो लोग इसके बाद भी देहरादून में प्रवेश करना चाहते हैं उन्हें अपने कोरोना नेगेटिव का प्रमाण पत्र लाना होगा।

देहरादून, जेएनएन। Coronavirus प्रदेश की सीमाएं सील होने के साथ अब एक दिन में सिर्फ 1500 लोगों को ही प्रवेश दिया जाएगा। इसके लिए भी देहरादून स्मार्ट सिटी लि. की साइट में पंजीकरण कराना होगा। 1500 की बाध्यता के चलते दूसरे राज्यों से आने वाले जो लोग इसके बाद भी देहरादून में प्रवेश करना चाहते हैं, उन्हें अपने कोरोना नेगेटिव का प्रमाण पत्र लाना होगा। इसके बाद किसी भी व्यक्ति को दून की सीमा में प्रवेश नहीं करने दें। यह निर्देश जिलाधिकारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने शनिवार को आशारोड़ी चेकपोस्ट के निरीक्षण के दौरान दिए।