विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 28, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

द ग्रेट खली का प्रतिशोध पूरा, बॉडी स्‍टील को किया चित, भारत माता के जयकाराें से गूंजा स्‍टेडियम

By sunil negiEdited By:
Published: Sun, 28 Feb 2016 09:20 AM (IST)Updated: Sun, 28 Feb 2016 11:50 PM (IST)

देहरादून में बस अब से कुछ ही घंटों बाद दी दूनवासी ग्रेट खली और ब्रॉडी स्टील के बीच होने वाले ...और पढ़ें

News Article Hero Image

देहरादून। द ग्रेट खली ने कनाडा के पहलवान ब्रॉडी स्टील से हल्द्वानी में मिले जख्मों का प्रतिशोध ले लिया। उन्होंने ब्रॉनी ही नहीं उनका साथ देने वाले पहलवान नोक्स और अपोलो को भी धूल चटाई। तीनों पहलवान बाहुबलि खली के सामने चित हो गए।

इसके साथ ही रायपुर का महाराणा प्रताप स्टेडियम भारत माता के जयकरों और खली के नाम से गूंज उठा। करीब 15 मिटन चली फाइट में पहले तो तीनों विदेशी खिलाड़ी खली पर भारी पड़ गए। इस बीच सिर पर चोट के कारण खली के डाक्टर ने रिंग में स्ट्रेचर मंगवा दिया और खली को बाहर ले जाया जाने लगा, लेकिन बीच में ही बाहुबली खली स्ट्रेचर से उतर गए और वापस रिंग में पहुंचे।

इसके बाद एक के बाद एक तीनों पहलवानों को खली ने ठिकाने लगा दिया। खली की रोमांचक जीत से दर्शकों के भी चेहरे खिल गए। इससे पूर्व पहले मुकाबले में ब्राइन केज ने जस्टीन कवलर को पटखनी दी। वहीं पहला टीम इवेंट राहुल हंसा व सैनी सिंह और विकास बब्बर व अश्वनी के बीच हुआ। जिसमें राहुल हंस और सैनी सिंह ने जीत दर्ज की। रायल रंबल मुकाबले में खली के शिष्य शौंकी जीते। उन्होंने 19 पहलवानों को धूल चटाई। महिला टैग टीम मुकाबला खली की शिष्या बुलबुल और केटी फोब्स और सेंटना व कैटी की बीच हुआ। जिसमें बुलबुल और केटी फोब्स ने जीत दर्ज की।

महाराणा प्रताप स्पोटर्स स्टेडियम में खेल मंत्री दिनेश अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसक बाद मिलीट्री बैंड और लोक गीतों की प्रस्तुति हुई। वॉयस ऑफ़ इंडिया के विजेता पवन दीप ने भी हिंदी गानों की पुस्तुति दी। कार्यक्रम के बीच में पहुंचे मुख्यमंत्री हरीश रावत ने खली की सराहना की। साथ ही उनसे पंजाब की तर्ज पर उत्तराखंड में भी रेसलिंग अकादमी खोलने का अनुरोध किया। इस दौरान स्टेडियम में हजारों की संख्या में दर्शक मौजूद रहे। खुली और ब्रॉडी स्टील ने मुकाबले के लिए डेथ वारंट पर हस्ताक्षर किए थे।

पढ़ें:-ब्रॉडी स्टील का पलटवार, कहा रिंग में द ग्रेट खली को करूंगा परास्त

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।