विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 28, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

टी-20 क्रिकेट में ब्रदर्स और तनुष क्रिकेट एकेडमी सेमीफाइनल में

By BhanuEdited By:
Updated: Thu, 28 Mar 2019 09:54 PM (IST)

टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में ब्रदर्स क्रिकेट एकेडमी ने जीएसआर एकेडमी को चार विकेट से और तनुष क्रिकेट एकेडमी ने ईगल क्रिकेट एकेडमी को सात विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

टी-20 क्रिकेट में ब्रदर्स और तनुष क्रिकेट एकेडमी सेमीफाइनल में
टी-20 क्रिकेट में ब्रदर्स और तनुष क्रिकेट एकेडमी सेमीफाइनल में

देहरादून, जेएनएन। चौथे नवनीश खंडूडी-मनोज कुमार मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में ब्रदर्स क्रिकेट एकेडमी ने जीएसआर एकेडमी को चार विकेट से और तनुष क्रिकेट एकेडमी ने ईगल क्रिकेट एकेडमी को सात विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

रेंजर्स मैदान में टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबला ब्रदर्स क्रिकेट एकेडमी और जीएसआर एकेडमी के बीच खेला गया। ब्रदर्स क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए जीएसआर एकेडमी को आमंत्रित किया। 

जीएसआर ने विक्रांत 22, जितेंद्र 19, मयंक 18 व दिव्यांश की 16 रनों की पारी के बदौलत निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 133 रन बनाए। ब्रदर्स एकेडमी के लिए धर्मेंद्र व निखिल ने दो-दो विकेट चटकाए। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्रदर्स ऐकेडमी की टीम ने 18.1 ओवर में छह विकेट गंवाकर मुकाबला जीत लिया। टीम के लिए निखिल ने नाबाद 47 व थापली ने 28 रनों की पारी खेली। 

दूसरा क्वार्टर फाइनल ईगल क्रिकेट एकेडमी और तनुष क्रिकेट ऐकेडमी के बीच खेला गया। ईगल की टीम पहले खेलते हुए 11.5 ओवर में 53 रनों पर सिमट गई। शिखर ने सर्वाधिक 13 रनों की पारी खेली। जवाब में खेलते हुए तनुष ऐकेडमी ने 8.5 ओवर में सात विकेट से मुकाबले को जीत लिया। शुभम भट्ट ने नाबाद 24 व विशाल डंगवाल ने 21 रनों की पारी खेली।

जीआरडी एकेडमी सेमीफाइनल में पहुंची

72वीं जिला क्रिकेट लीग में जीआरडी एकेडमी ने बारू स्पोर्टस को दस विकेट से हराकर सी डिवीजन के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। जिला क्रिकेट संघ की ओर से चल रही 72वीं जिला क्रिकेट लीग के सी डिवीजन में पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला बारू स्पोर्टस और जीआरडी एकेडमी के बीच खेला गया। जीआरडी एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए बारू स्पोर्टस को आमंत्रित किया। बारू स्पोर्टस की टीम ने 17.2 ओवर में अपने सभी विकेट गंवाकर मात्र 45 रन बनाए। 

मयंक वर्मा 13 को छोड़ अन्य कोई बल्लेबाज दहाई का अंक नहीं पार कर सका। जीआरडी के लिए धर्मवीर बिष्ट ने छह, आशीष व दीपांशु ने दो-दो विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीआरडी ऐकेडमी की टीम ने 8.1 ओवर में बिना विकेट गंवाए मुकाबले को जीत लिया। अनिल नेगी ने नाबाद 25 व अखिलेश ने 14 रनों की पारी खेली।

यह भी पढ़ें: दून के स्टेडियम में होगा सेलिब्रिटी क्रिकेट, फिल्मी हस्तियों से भिड़ेगी उत्तराखंड की टीम

यह भी पढ़ें: इस क्रिकेटर ने किया उम्र में फर्जीवाड़ा, बीसीसीआइ ने लगाया दो साल का प्रतिबंध

यह भी पढ़ें: दून के विनीत काला ने जीता मिस्टर इंडिया का खिताब