विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 06, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बीएससी ब्वॉयज और गढ़वाल स्पोर्टिंग की शानदार जीत Dehradun News

By BhanuEdited By:
Updated: Wed, 06 Nov 2019 12:13 PM (IST)

प्रथम दून सॉकर कप-2019 फुटबॉल टूर्नामेंट में बीएससी ब्वॉयज ने एफसी दून को 2-0 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। गढ़वाल स्पोर्टिंग ने अजबपुर यंगस्टार को 3-0 से शिकस्त दी।

बीएससी ब्वॉयज और गढ़वाल स्पोर्टिंग की शानदार जीत Dehradun News
बीएससी ब्वॉयज और गढ़वाल स्पोर्टिंग की शानदार जीत Dehradun News

देहरादून, जेएनएन। स्पोर्ट्स एंड एजुकेशनल प्रमोशनल सोसाइटी की ओर से आयोजित प्रथम दून सॉकर कप-2019 फुटबॉल टूर्नामेंट में बीएससी ब्वॉयज ने एफसी दून को 2-0 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। गढ़वाल स्पोर्टिंग ने अजबपुर यंगस्टार को 3-0 से शिकस्त दी।

पवेलियन मैदान में चल रहे टूर्नामेंट में पहला मैच एफसी दून व बीएससी ब्वॉयज के बीच खेला गया। खेल के 21वें मिनट में बीएससी ब्वॉयज के फारवर्ड सौरभ ने विपक्षी रक्षापंक्ति की गलती का फायदा उठाते हुए गोल दागकर टीम का खाता खोला। मध्यांतर के बाद भी बीएससी ब्वॉयज हावी रही। 42वें मिनट में सूरज ने गोल दागकर बीएससी ब्वॉयज को 2-0 की अजेय बढ़त दिला दी। सौरभ को मैन ऑफ द मैच चुना गया। 

दूसरा मैच गढ़वाल स्पोर्टिंग और अजबपुर यंगस्टार के बीच खेला गया। खेल के छठे मिनट में ही गढ़वाल स्पोर्टिंग के फारवर्ड राहुल ने गोल दागकर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। अजबपुर यंगस्टार के खिलाड़ियों ने बराबरी पर आने की काफी कोशिश की, लेकिन गढ़वाल स्पोर्टिंग की रक्षापंक्ति को भेदने में कामयाब नहीं हुए। 

यह भी पढ़ें: सुंदरवाला ब्वॉयज और जिप्सी यंग्स का जीत से आगाज Dehradun News 

मध्यांतर के बाद गढ़वाल स्पोर्टिंग ने तेज खेल दिखाया। 59वें मिनट में विवेक बिष्ट ने गोल करके बढ़त को 2-0 कर दिया। 70वें मिनट में गढ़वाल स्पोर्टिंग के राकेश ने गेंद को गोलपोस्ट के भीतर पहुंचाकर बढ़त को 3-0 कर दिया, जो मैच के अंत तक बरकरार रही। राहुल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। 

यह भी पढ़ें: बास्केटबॉल में दून और हरिद्वार की टीम ने जीत से किया आगाज Dehradun News