Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Budget 2024: उत्तराखंड में भूस्खलन व बादल फटने से हुए नुकसान में मदद का वादा, CM धामी ने जताया आभार

    Updated: Tue, 23 Jul 2024 02:20 PM (IST)

    Budget 2024 केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज यानी 23 जुलाई को मोदी 3.0 का पहला बजट पेश किया। इस बजट में सरकार का फोकस महिलाओंयुवाओं पर रहा। वह ...और पढ़ें

    मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री का जताया आभार
    मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री का जताया आभार

    HighLights

    1. आज मोदी 3.0 का पहला बजट पेश
    2. बजट में महिलाओं, युवाओं पर रहा फोकस
    3. उत्तराखंड की सहायता के लिए भी की गई घोषणाएं

    डिजिटल डेस्क, देहरादून। Union Budget 2024: बजट 2024 पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हमारे राज्य से विशेष लगाव है। नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में हर बजट में हमारे जैसे राज्यों, खासकर उत्तराखंड को सौगात मिलती रही है। यह बजट उस विकसित भारत की झलक दिखाएगा जिसे 2047 तक बनाने का संकल्प लिया गया है। 

    केंद्रीय बजट 2024-25 में भी उत्तराखंड में बादल फटने और व्यापक भूस्खलन के कारण जो नुकसान हुआ है उसकी भरपाई के लिए भी सहायता का ऐलान हुआ है। बजट 2024 में उत्तराखंड में बादल फटने और व्यापक भूस्खलन के कारण जो हानि हुई है उसके लिए राज्य को सहायता उपलब्ध कराया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- आम बजट को लेकर अखिलेश ने दागे सवाल, पूछा- 'यूपी को क्या मिला?' आंध्र और बिहार को विशेष योजनाएं देने पर कसा तंज

    मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री व वित्त मंत्री का जताया आभार

    राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय बजट 2024-25 में उत्तराखण्ड में दैवीय आपदा से होने वाले नुकसान के लिए स्पेशल सहायता पैकेज देने की घोषणा करने के लिए समस्त प्रदेशवासियों की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त किया है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय बजट 2024-25 के जरिए युवाओं के उत्थान को सुनिश्चित करते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा युवाओं को कौशल संपन्न बनाने के साथ ही वेतन में भी सरकारी सहायता प्रदान करने का निर्णय अत्यंत सराहनीय कदम है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Budget 2024 : बजट में क्या सस्ता हुआ, क्या महंगा; देखिए पूरी लिस्ट