Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 15, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    देहरादून में कारोबारी के पास मिली 80 हजार की नई करेंसी

    By Sunil NegiEdited By:
    Updated: Fri, 16 Dec 2016 03:00 AM (IST)

    देहरादून में पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक के पास से दो हजार रुपये 40 नोट बरामद किए। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    देहरादून, [जेएनएन]: पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र के कारगी चौक पर वाहन चेकिंग के दौरान एक युवक के पास से 80 हजार रुपये की नई करेंसी मिली। पूछताछ में युवक ने बताया वह दो पहिया बुक कराने बिजनौर से आया है।

    पटेलनगर पुलिस ने बताया कि युवक के पास से दो हजार रुपये के 40 नोट मिले हैं। उसकी पहचान राजीव पुत्र दत्ताराम निवासी टीएचडीसी कॉलोनी देहराखास के रूप में हुई है।

    पढ़ें:-एक किलो सोने के जेवर और डेढ़ लाख रुपये के साथ ज्वेलर गिरफ्तार

    उसका बिजनौर में सौर ऊर्जा उपकरणों का कारोबार है। पूछताछ के बाद उसे जाने दिया गया, लेकिन रुपयों के बारे में उससे आवश्यक कागजात दिखाने को कहा गया है। मामले से आयकर विभाग को भी अवगत करा दिया गया है।

    पढ़ें:-रुद्रपुर में 10 लाख की नई करेंसी के साथ दो गिरफ्तार

    पढ़ें:-साढ़े चार लाख रुपये की नई करेंसी के साथ एक गिरफ्तार