विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नए सदस्य जोड़ने के लिए पं. दीनदयाल उपाध्याय महासंपर्क अभियान शुरू

By Sunil NegiEdited By:
Updated: Fri, 02 Jun 2017 03:50 AM (IST)

भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से कार्यकर्ताओं और आम लोगों को रूबरू कराने और नए सदस्य जोड़ने के लिए पं. दीनदयाल उपाध्याय महासंपर्क अभियान गुरुवार से शुरू हो गया।

नए सदस्य जोड़ने के लिए पं. दीनदयाल उपाध्याय महासंपर्क अभियान शुरू
नए सदस्य जोड़ने के लिए पं. दीनदयाल उपाध्याय महासंपर्क अभियान शुरू

देहरादून, [राज्य ब्यूरो]: भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से कार्यकर्ताओं और आम लोगों को रूबरू कराने और नए सदस्य जोड़ने के लिए पं. दीनदयाल उपाध्याय महासंपर्क अभियान गुरुवार से शुरू हो गया। 15 दिवसीय अभियान के तहत हर बूथ पर 750 नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने अभियान की जानकारी देने के साथ ही सदस्यता के लिए टोल फ्री नंबर और अभियान के दौरान प्रयोग किए जाने वाले स्टिकर को भी लांच किया।

गुरुवार को पत्रकारों से बात करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने बताया कि पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष में भाजपा ने पहले चरण में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के लिए सम्मेलन आयोजित किए। दूसरे चरण में महासंपर्क अभियान शुरू किया गया है। 

इसके तहत पार्टी पदाधिकारी, विधायक, मंत्री आदि बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं, सक्रिय सदस्यों के साथ संपर्क करेंगे। इसके साथ ही सैन्य परिवारों, शहीदों के परिजनों, अनुसूचित जाति-जनजाति के लोगों, अल्पसंख्यक समाज, समाज के प्रबुद्ध लोगों, स्वस्थ लोकतंत्र के लिए अन्य दलों के सदस्यों के साथ मुलाकात करेंगे। इसी कड़ी में सोशल मीडिया के इस्तेमाल और सुशासन में इसके प्रभावी प्रयोग की जानकारी आम लोगों को दी जाएगी। 

महासंपर्क अभियान के दौरान राज्य और केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से लोगों को रूबरू कराया जाएगा। इस दौरान तीन तलाक पर महिलाओं, खासतौर पर मुस्लिम महिलाओं से राय प्राप्त की जाएगी। महिला सशक्तिकरण को लेकर चर्चा की जाएगी। पिछड़ा वर्ग के उत्थान के लिए प्रयास किए जाएंगे। रचनात्मक कार्यों के तहत स्वच्छता अभियान, पौधरोपण अभियान, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान संचालित किए जाएंगे। कैशलेस आर्थिकी से लोगों को रूबरू कराया जाएगा। इस दौरान प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ. देवेंद्र भसीन, प्रवक्ता विनय गोयल, सह मीडिया प्रभारी बलजीत सिंह सोनी आदि मौजूद थे।

 यह भी पढ़ें: महिला कांग्रेस अध्यक्ष ओझा ने गडकरी पर साधा निशाना

यह भी पढ़ें: तोगड़िया बोले, राममंदिर निर्माण को संसद में बनाएंगे कानून 

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने सचिवों को नए सिरे से बांटे दायित्व