विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पति और सास पर दहेज उत्पीड़न का आरोप, मुकदमा Dehradun News

By Edited By:
Updated: Sun, 27 Oct 2019 02:50 PM (IST)

विवाहिता ने पति और सास पर मारपीट और दहेज कम लाने पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए महिला हेल्प लाइन में शिकायत की।

पति और सास पर दहेज उत्पीड़न का आरोप, मुकदमा Dehradun News
पति और सास पर दहेज उत्पीड़न का आरोप, मुकदमा Dehradun News

देहरादून, जेएनएन। विवाहिता ने पति और सास पर पीटने और दहेज कम लाने पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए महिला हेल्प लाइन में शिकायत की। जिसके बाद मामला वसंत विहार थाना पुलिस पहुंचा। यहां पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ दहेज अधिनियम में केस दर्ज कर लिया है। 

जीएमएस रोड के अलकनंदा एनक्लेव निवासी राशि अग्रवाल पुत्री मुकेश गोयल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका विवाह एक फरवरी 2013 को अमित अग्रवाल पुत्र स्व. अशोक अग्रवाल निवासी नहर गोदाम कॉलोनी मेरठ से हुआ था। पिता मुकेश गोयल ने अपनी हैसियत के अनुसार उसकी शादी की। नवंबर 2013 में ससुर अशोक अग्रवाल की मौत हो गई। ससुर के स्थान पर पति अमित की सिंचाई विभाग में नौकरी लग गई। 

उसके बाद से पति ने दु‌र्व्यवहार करना शुरू कर दिया। आए दिन उसे गाली गलौज कर पीटा जाता। बार-बार दहेज कम लाने का ताना दिया जाता था। यहां तक कि पति ने उसका मोबाइल भी छीन लिया और उस पर रुपये चोरी करने का आरोप लगाया। इस बीच उसकी एक बेटी सारांशी का जन्म हुआ। दु‌र्व्यवहार से तंग आकर विवाहिता अपने मायके आ गई। बाद में मायके वालों ने दोनों पक्षों को बुला कर समझाबुझा कर मामला शांत कर दिया। कुछ समय तो सब ठीकठाक रहा। इसके बाद पति-सास ने फिर से दु‌र्व्यवहार करना शुरू किया और मायके से संबंध खत्म करने की बात कही। 

यह भी पढ़ें: पति एक और पत्नियां दो, महिला हेल्पलाइन के बाहर काटा हंगामा; जानिए पूरा मामला

उन्होंने बताया कि जब वह दोबारा गर्भवती थी तब ससुराल वालों ने खाना नहीं दिया और उपचार नहीं कराया। बाद में मायके वाले ससुराल से लेकर आए और उपचार कराया, लेकिन तब तक हालत बिगड़ गई थी। इससे गर्भस्थ शिशु की गर्भ में ही मौत हो गई। विवाहिता ने यह भी आरोप लगाया कि पति उसके पिता को जान से मारने की धमकी दे रहा है। उसने पति, सास के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इधर, तहरीर के आधार पर वसंत विहार थाना पुलिस ने आरोपित पति व सास के खिलाफ दहेज एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें: धोखे से की दूसरी शादी, छह माह के बेटे को मारने की धमकी; युवक समेत परिजनों पर मुकदमा