विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रेमनगर के किटी संचालक दंपती पर मुकदमा Dehradun News

By Sunil NegiEdited By:
Updated: Sat, 12 Oct 2019 12:40 PM (IST)

प्रेमनगर के किटी के लाखों रुपये हड़प कर फरार दंपती समेत चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने शुक्रवार को मुकदमा दर्ज कर लिया।

प्रेमनगर के किटी संचालक दंपती पर मुकदमा Dehradun News
प्रेमनगर के किटी संचालक दंपती पर मुकदमा Dehradun News

देहरादून, जेएनएन। प्रेमनगर के किटी के लाखों रुपये हड़प कर फरार दंपती समेत चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने शुक्रवार को मुकदमा दर्ज कर लिया। ठगी के शिकार लोगों का आरोप है कि दंपती जुलाई में शिरडी दर्शन करने की बात कह कर निकला था, लेकिन तब से उसका कोई अता-पता नहीं है।

पुलिस के अनुसार संजीव तलवार निवासी प्र्रेमनगर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि पंकज शर्मा, उसकी पत्नी सविता शर्मा से वर्ष 2018 में मुलाकात हुई थी। पंकज का इलाके में व्यवसाय है और वह छात्रावास भी चलाता है। तब उसने कहा था कि वह किटी का भी कारोबार करता है। उसके यहां किटी लगाने वालों को अच्छा मुनाफा होता है।

यह भी पढ़ें: साइबर जालसाज ने युवती के खाते से उड़ाए 48 हजार रुपये Dehradun News

उसकी बातों में आकर दस-दस लाख रुपये की दो किटी डाली गई। जिसमें अब तक 9.16 लाख रुपये जमा हो चुके हैं। कुछ महीने पहले पता चला कि पंकज किटी के पैसे लेकर भागने की फिराक है और इसी बीच वह 11 जुलाई को परिवार के साथ शिरडी चला गया। तब से उसका कुछ पता नहीं है। मामले में पुलिस ने पंकज, उसकी पत्नी सविता समेत उसके दो एजेंटों धीरज व विनय के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 

यह भी पढ़ें: जौलीग्रांट एयरपोर्ट में नौकरी दिलाने के नाम पर युवती से ठगी Dehradun News