देहरादून: रिश्वत लेते गिरफ्तार सांख्यिकी अधिकारी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
देहरादून में रिश्वत लेते गिरफ्तार वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी संजय कुमार के खिलाफ सीबीआई ने आरोपपत्र दाखिल कर दिया है। आरोपपत्र में उनकी चल-अचल संपत्ति क ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, देहरादून। सीबीआइ के एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम की ओर से रिश्वत लेते गिरफ्तार आरोपित वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी संजय कुमार के विरुद्ध अदालत में आरोपपत्र दाखिल कर दिया गया है। आरोपपत्र में आरोपित की चल-अचल संपत्ति का भी जिक्र किया गया है।
रुड़की निवासी टैक्स अधिवक्ता प्रभात कुमार अग्रवाल ने सीबीआइ को शिकायत पत्र देकर बताया था कि वह हरिद्वार की प्लाईवुड इकाई बीएस इंडस्ट्री का टैक्स संबंधी कार्य देखते हैं।
सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के देहरादून कार्यालय से प्रत्येक वर्ष वार्षिक रिटर्न दाखिल करने के लिए कंपनी का डाटा एकत्रित किया जाता है।
पिछले कुछ समय से देहरादून में तैनात वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी संजय कुमार वार्षिक रिटर्न को दाखिल करने के एवज में 5000 रुपये की धनराशि बतौर रिश्वत मांग रहे थे।
24 फरवरी को संजय कुमार ने मोबाइल पर काल कर एक मोबाइल नंबर भेजकर उस पर 5000 रुपये तत्काल ट्रांसफर करने को कहा। जब उन्होंने रकम ट्रांसफर नहीं की तो 25 फरवरी की सुबह दोबारा रुपयों की मांग की गई।
इस पर अधिवक्ता ने नकद राशि देने को कहा। सीबीआइ ने आरोपित को रिश्वत लेते हुए उसके दून सालावाला स्थित आवास से गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड शिक्षा विभाग में जीरो टॉलरेंस, डोईवाला बीईओ रिश्वत मामले में निलंबित
यह भी पढ़ें- रिश्वतखोर राजस्व कर्मचारी को अररिया DM ने किया बर्खास्त, ₹15000 के लिए नौकरी से धोना पड़ा हाथ
यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर में मिड डे मील समन्वयक और लेखाकार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार, विजिलेंस की कार्रवाई