यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
उत्तराखंड का चमोली भूस्खलन के लिहाज से है अधिक संवेदनशील, 3983 स्थानों पर हुई घटनाएं; दूसरे नंबर पर यह जिला…
Uttarakhand Disaster वर्ष 2014 से 2021 तक हुए इस मानचित्रण के मुताबिक उत्तराखंड में वर्ष 2021 तक 14720 स्थानों पर भूस्खलन हुआ। जिलेवार स्थिति देखें तो ...और पढ़ें

HighLights
- भूस्खलन के लिहाज से चमोली जिला सबसे अधिक संवेदनशील
- चमोली में सबसे अधिक 3983 स्थानों पर भूस्खलन की हुई घटनाएं
- चमोली के बाद दूसरे स्थान पर आता है बागेश्वर का नंबर
राज्य ब्यूरो, देहरादून। Uttarakhand Disaster: प्राकृतिक आपदाओं से निरंतर जूझते आ रहे उत्तराखंड का चमोली जिला भूस्खलन की दृष्टि से राज्य में सर्वाधिक संवेदनशील है। जीएसआइ (जियोलाजिकल सर्वे आफ इंडिया) द्वारा कराए गए राष्ट्रीय भूस्खलन संवेदनशीलता मानचित्रण में उत्तराखंड का परिदृश्य तो यही बयां कर रहा है।
वर्ष 2014 से 2021 तक हुए इस मानचित्रण के मुताबिक, उत्तराखंड में वर्ष 2021 तक 14720 स्थानों पर भूस्खलन हुआ। जिलेवार स्थिति देखें तो चमोली जिले में सबसे ज्यादा 3983 जगह भूस्खलन की घटनाएं हुईं। यही नहीं, सर्वाधिक उच्च संवेदनशीलता वाला क्षेत्र भी इसी जिले में है, जो 29.89 प्रतिशत है। उच्च संवेदनशीलता की श्रेणी में बागेश्वर जिला दूसरे स्थान पर है।
राष्ट्रीय भूस्खलन संवेदनशीलता मानचित्रण में उत्तराखंड से संबंधित आंकड़ों को हाल में संपन्न हुए छठवें विश्व आपदा प्रबंधन सम्मेलन में जीएसआइ के उप महानिदेशक डॉ. हरीश बहुगुणा ने अपने प्रस्तुतीकरण में रेखांकित किया।
भूस्खलन के लिहाज से 39009 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र संवेदनशील
इसमें बताया गया कि उत्तराखंड का कुल 39009 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र भूस्खलन के लिहाज से संवेदनशील है। इसके लिए जिलेवार हुए भूस्खलन और वहां उच्च, मध्यम व निम्न श्रेणी की संवेदनशीलता के आंकड़ों का ब्योरा दिया गया।
WhatsApp पर हमसे जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.
यह भी बताया गया कि रुद्रप्रयाग जिले में प्रयोग के तौर पर लैंडस्लाइड अर्ली वार्निंग सिस्टम प्रारंभ कर दिया गया है। धीरे-धीरे अन्य जिलों में भी ऐसा किया जाएगा, ताकि भूस्खलन का पूर्वानुमान मिलने से जानमाल की क्षति को कम किया जा सके।
खबरें और भी
जिलेवार भूस्खलन की स्थिति
.jpeg)
जिलों में संवेदनशील क्षेत्रों की स्थिति (प्रतिशत में)
जिला - उच्च - मध्यम - निम्न
चमोली - 29.89 - 34.49 - 35.62
बागेश्वर - 27.71 - 34.45 - 37.84
पिथौरागढ़ - 27.45 - 33.60 - 38.81
उत्तरकाशी - 24.22 - 30.52 - 45.24
रुद्रप्रयाग - 20.47 - 29.70 - 49.81
नैनीताल - 20.44 - 27.29 - 52.27
अल्मोड़ा - 18.44 - 25.36 - 56.20
देहरादून - 17.70 - 26.84 - 55.46
पौड़ी - 16.42 - 36.10 - 47.49
चंपावत - 14.89 - 33.37 - 52.37
टिहरी - 14.88 - 31.75 - 53.37
हरिद्वार - 13.90 - 31.75 - 53.37
ऊधम सिंह नगर - 0.03 - 0.69 - 99.01
यह भी पढ़ें - Dhami Cabinet Decisions: धामी कैबिनेट की बैठक में लिए गए अहम फैसले, उत्तराखंड उच्चतर न्यायिक सेवा नियमावली को मिली मंजूरी